{"_id":"57474c4d4f1c1ba22c6927d6","slug":"sp-and-bsp-leaders-were-targeted-in-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में नेताओं के निशाने पर रही सपा और बसपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में नेताओं के निशाने पर रही सपा और बसपा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 27 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Modi's rally Muslims arrived in procession
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सभी नेताओं के निशाने पर मुख्य रुप से सपा और बसपा रही। सभी ने उत्तर प्रदेश में विकास के लिए भाजपा को लाने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा ने यहां सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह हिमालय से गंगा निकलती है, उसी तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र से विकास की गंगा बह रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश में इस विकास की गंगा में सपा सरकार बाधा पैदा कर रही है।
इस अवरोध को हमें इस विधानसभा चुनाव ऌमें हटाना है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब उत्तर प्रदेश गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर विकासशील प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार जो योजनाएं संचालित कर रही हैं या प्रदेश की जनता और किसानों के लिए पैसा अवमुक्त कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार उसे जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है। ऐसी किसान विरोधी सरकार अब जनता को स्वीकार नहीं है।
उत्तर प्रदेश किसानों का प्रदेश है। लेकिन किसान फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश सरकार आज तक बीमा कंपनी तक का चयन नहीं कर पायी है। ऐसे में इस बार उत्तर प्रदेश को सपा और बसपा से मुक्त कराना है।
किसानों के प्रदेश में किसान ही त्रस्त है। सपा हो या बसपा सभी ने किसानों का शोषण किया है। इसलिए इस बार सबको एकजुट होकर किसान हितैषी सरकार लानी है। किसानों का हित सिर्फ भाजपा में है।
- विजयपाल तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा
न भ्रष्टाचार, न अत्याचार अबकी बार भाजपा सरकार। इस नारे के साथ कार्यकर्ता यहां से सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प लेकर जाएं। यूपी में इस समय पूरी तरह गुंडराज और भ्रष्टाचार कायम है। चाहे प्रमाण पत्र बनवाना हो या लाइसेंस सभी में पैसा लिया जाता है। क्योंकि यह पैसा सैफई परिवार को पहुंचाना होता है। इससे मुक्ति के लिए भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ लाना होगा।
- स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री उत्तर प्रदेश भाजपा
केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत कर रही है। लेकिन यह दुुुुर्भाग्य है कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। वहां पर किसानों को योजनाओं का हक मिल रहा है। लेकिन जहां भाजपा सरकारें नहीं है, वहां का किसान त्रस्त है। इसलिए हमें केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा को लाना होगा। - पंकज सिंह, महामंत्री प्रदेश भाजपा
दो साल पहले घोटालों की सरकार थी। हर काम में घोटाला था। लेकिन इन दो सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। जो सड़क दो साल पहले 1.80 किमी प्रतिदिन की स्पीड से बन रही थी, वही सड़क अब 18 किमी प्रति दिन की स्पीड़ से तैयार हो रही है।
- राजेंद्र अग्रवाल, सांसद मेरठ
दलितों का सम्मान सिर्फ भाजपा में है। दलितों को मजदूरी नहीं रोजगार चाहिए जो भाजपा ही दे सकती है। डा. भीमराव अंबेडकर की नीति और आदर्श पर सिर्फ भाजपा ही चल रही है। - डा. यशवंत सिंह, सांसद नगीना
गन्ना भुगतान प्रदेश सरकार का विषय है। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं है। केंद्र सरकार ने 6600 करोड़ रुपये दिये, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसमें से मात्र 900 करोड़ का भुगतान ही कराया। जो प्रदेश सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जबकि उत्तर प्रदेश का किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। मवाना शुगर मिल द्वारा भुगतान न किये जाने पर एक किसान आत्महत्या कर चुका है। - कुंवर भारतेंदु, सांसद बिजनौर
हम इतिहास पढ़ते हैं या लिखते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी इतिहास गढ़ते हैं। उन्होंने हिंदुस्तान की योग संस्कृति से पूरे विश्व को न केवल अवगत कराया, बल्कि उसे स्वीकार्य भी कराया। उन्होंने मेक इन इंडिया का नारा देकर देश को सबल बनाने का सपना दिखाया है। इसके लिए यूपी में परिवर्तन लाना जरूरी है। - सतपाल महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री
हरियाणा में जनता ने परिवर्तन कर भाजपा को मौका दिया है। आज हरियाणा की जनता बेहद खुश है। भ्रष्टाचार और गुंडाराज खत्म हो चुका है। ऐसा ही काम उत्तर प्रदेश की जनता को करना है। - सुुुुभाष बरला, अध्यक्ष हरियाणा भाजपा