{"_id":"5acf9fdb4f1c1b1d3d8b4cf1","slug":"sp-and-bsp-join-hands-with-selfishness-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार्थ सिद्धि को एक साथ आए सपा और बसपा : केशव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार्थ सिद्धि को एक साथ आए सपा और बसपा : केशव
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में लोगों का अभिवादन करते उपमुख्यत्री कैशव प्रसाद मौर्य और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वार्थ सिद्घि को लेकर बना सपा, बसपा और अन्य दलों का गठबंधन बेमेल साबित होगा। विपक्ष की मोदी रोको प्रतियोगिता नाकाम होकर रहेगी, क्योंकि देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है।
नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कश्यप विकास समिति के तत्वावधान में गांधी पार्क में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम ना पीछे थे, ना हैं और ना ही होंगे। भाजपा सरकारों ने पापुलर, गन्ना किसानों, दलितों, पिछड़े और हर वर्ग के लिए काम किया है। हमारी सरकारें विकासवादी सरकारें हैं। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में अपराधियों का राज कायम था।ण्
विज्ञापन
मगर, अब अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। अब पुलिस अपराधियों से नहीं डरती है। अपराधी के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आज एकजुट होने की जरूरत है। सपा और बसपा अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए साथ आई हैं।
विपक्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी रोको प्रतियोगिता खेल रहा है, जिसमें वह पूरी तरह नाकाम हो जाएगा। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 60 प्रतिशत में भाजपा और 40 प्रतिशत में पूरा विपक्ष हैं, जिनमें भी बंटवारा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को गैस के कनेक्शन दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में नौ लाख लोगों को घर दिए गए। दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी शुरू की गई, जिसके तहत गरीब व्यक्ति को अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए सरकार पांच लाख रुपये देगी।
प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया गया। पूर्व की सरकारों में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करते थे और उत्तर प्रदेश से पलायन कर रहे थे। अब व्यापारी सुरक्षित होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरीबों के घर में ीशौचालय बनाए गए हैं।
प्रदेश के सभी जिलों में पर्याप्त बिजली मिल रही है। हम सबका साथ और सबका विकास के अपने नारे के साथ काम कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से पूरी दुनिया आज हिंदुस्तान की ओर देख रही है। हमारी फौज ने दुश्मनों को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सीमाओं और फौज को मजबूत किया है।
महर्षि कश्यप का किया नमन
सहारनपुर। गांधी पार्क मैदान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे, जहां कार्यक्रम आयोजक और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लादकर तथा पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने महर्षि कश्यप के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ने महर्षि कश्यप का नमन किया। उन्होंने कहा कि मेरा गोत्र कश्यप है। ऋषियों में महा ऋषि का स्थान महर्षि कश्यप को मिला है।
यह रहे मौजूद
सहारनपुर। कार्यक्रम में राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री देवेंद्र, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, मेयर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, अमित वर्मा, पवन सिंह राठौर सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद हेलीकाप्टर से डिप्टी सीएम पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता भेंटकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सहारनपुर का विकास प्राथमिकता
सहारनपुर। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर की थी। प्रथम विधानसभा सीट भी बेहट है। इसलिए सहारनपुर की महत्वता उनके लिए अधिक है। आज भी वह मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सहारनपुर का विकास उनकी प्राथमिकता है।
पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
सहारनपुर। डिप्टी सीएम को दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। महानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। संदिग्ध लोगों की पुलिस निगरानी करती रही। कई जगहों पर पुलिस ने संदिग्धों को रोककर उनकी तलाश ली। एसएसपी बबलू कुमार सुरक्षा व्यवस्था लगातार जायजा लेते रहे।