फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sp and bsp got angry

सपा ने उठाई हाथरस घटना के दोषियों को फांसी की मांग

Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
sp and bsp got angry
सपा ने उठाई हाथरस घटना के दोषियों को फांसी की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। हाथरस की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी की बैठक में रोष व्यक्त किया। इसमें सपा ने दोषियों को फांसी तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि हाथरस में बेटी के साथ जो हैवानियत हुई, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। राज्य सरकार मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को फांसी दिलाए। साथ ही पीड़ित के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। ऐसा नहीं होने पर सपा द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक माविया अली, सपा की रामपुर मनिहारान विधानसभा इकाई के प्रभारी जसवीर सिंह वाल्मीकि ने कहा प्रदेश में व्याप्त जंगलराज व भ्रष्टाचार के खिलाफ दो अक्तूबर को गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, वरिष्ठ नेता ओमी पंवार व महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने योगी सरकार पर हर क्षेत्र में फेल होने का आरोप लगाया। इसमें प्रवीन बांदू खेड़ी, राव वजाहत, फरहाद आलम गाड़ा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक, हिना सिद्दीकी, चौधरी अब्दुल गफूर आदि रहे।
विज्ञापन

बसपाइयों ने कहा, बदमाशों का संरक्षण कर रही सरकार
सहारनपुर। हाथरस कांड को लेकर बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भी नाराजगी जताई। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में बसपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में आए दिन ऐसी वारदात हो रही हैं। महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदमाशों का संरक्षण कर रही है, जिस कारण अपराध लगातार बढ़ रहा है। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम, कोर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद और जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा हाथरस में बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसमें नवीन खटाना, राज कुमार सैनी, राव बाबर, महानगर अध्यक्ष प्रताप सिंह, राजेश गुलाटी, मोहम्मद उस्मान, एस आलम, वसीम आलम, शमशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed