फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sorrow and anger at the killing of children

बच्चे की हत्या पर गम और गुस्सा

Fri, 04 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 04 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sorrow and anger at the killing of children
थाना जनकपुरी के खानआलमपुरा क्षेत्र से बुधवार को अगवा किए गए तीन माह के बच्चे की हत्या से मोहल्ले के लोगों में गम और गुस्सा व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही बच्चे की सकुशल बरामदगी में बाधक बन गई। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि बच्चे की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कई बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात जानने  में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चा असद को बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे उसके घर के पास ही अगवा किया गया था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इतना ही नहीं देहरादून रोड पर जाम लगाकर हंगामा भी किया था। मामले को संभालने के लिए चार थानों की पुलिस बुला ली गई थी।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय भी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने बच्चे को सकुशल बरामद कराने का आश्वासन परिजनों को दिया था। प्रदर्शनकारियों और परिजनों को शांत करने के बाद पुलिस भी शांति से बैठ गई। पुलिस चाहती तो पीड़ित परिवार से पूछताछ कर कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बच्चे का शव मिलते ही जिला अस्पताल में पहुंचे परिजन और मोहल्ले के लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश फैल गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी तैनात कर दी।

परिवार पर भी नजर ः पुलिस मामले में आपसी रंजिश होना मान कर चल रही है। क्योंकि असलम की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही है कि उसके बेटे का कोई फिरौती के लिये अपहरण करता।

पहले इसके पीछे बलि देने को भी कारण माना जा रहा था, मगर जिस स्थिति में शव पानी से बरामद हुआ उसने इस भ्रम को भी दूर कर दिया। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने सर्विलांस सेल के जरिये क्लू तलाशा जा रहा है।

तांत्रिक क्रिया का भी शक
तीन महीने के मासूम की मौत को तांत्रिक क्रिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे का फिरौती के लिए अगवा करने का चांस कम ही हैं। माना जा रहा है कि बच्चे की हत्या या तो रंजिशन की गई है या फिर तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया गया है।

दम घुटने से हुई मौत
बड़ी नहर से पानी में उतराते मिले असद के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने से पुष्टि हुई है। हालांकि जब तक अपहरणकर्ता नहीं पकड़े जाते तब इस पूरी वारदात से परदा नहीं उठ पाएगा।


अधिकारी कहिन
पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जा रही है। बच्चे का अपहरण करने वाले जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। हमारी तेज तर्रार टीमें इस काम में जुटी हैं।
- आरपी सिंह यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed