फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sonia and Rahul Gandhi's effigy burnt

सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंका

Wed, 15 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sonia and Rahul Gandhi's effigy burnt
मिरगपुर गांव में सोनिया व राहुल गांधी का पुतला फूंकते सचिन पायलट समर्थक - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। राजस्थान में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने से गुस्साए उनके समर्थकों ने मिरगपुर गांव में सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मिरगपुर गांव में सचिन पायलट के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया। समर्थकों में शामिल वरिष्ठ गुज्जर, सोनू गुज्जर, मोहित व विकल चौधरी आदि ने कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति के चलते कांग्रेस किसी के बढ़ते कद को बर्दाश्त नहीं करती। यही वजह है कि राजस्थान में बदलते समीकरणों के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने सचिन पायलट को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि देश का गुज्जर समाज सचिन पायलट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनके हर संघर्ष में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट की मेहनत के बूते पर ही सत्ता पर काबिज हुई थी। इस मौके पर गुरमीत, विकास, सोनू पंवार, मोहित, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed