फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son took mother's body from hospital

अस्पताल से बेटा ले गया मां का शव

Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son took mother's body from hospital
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आईसीयू वार्ड की छत से कूदकर जान देने वाली महिला का शव एक दिन बाद उसके बेटे को सौंप दिया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने छत से कूद तक अपनी जान क्यों दी है।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी कोशल देवी ने कोरोना आईसीयू वार्ड की छत से छलांग लगा दी थी। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को जब मेडिकल प्रशासन द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई तो महिला का 16 वर्षीय पुत्र बेटी बंटी आया, जो अगले दिन अपने बड़े भाई को लाने की बात कहकर वापस चला गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे बंटी दो व्यक्तियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा तथा मां के शव को लेकर चला गया।
विज्ञापन

उधर, कौशल ने अपनी जान क्यों गंवाई, ऐसी क्या परेशानी उसे थी, जिसने उसे छत से कूदने पर मजबूर कर दिया, इन सवालों का जवाब अब भी नहीं मिल पाया है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि महिला के दो पुत्र बताए जा रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को उसका छोटा बेटा बंटी ही अपनी मां के शव को ले गया। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच अभी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed