{"_id":"6483725e5b70d441090430a4","slug":"son-killed-father-accused-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3919-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
निशू के घर पर रखे संदूक में शराब के पव्वो के ढेर
बेहट/शाकंभरी (सहारनपुर)। कोतवाली मिर्जापुर के गांव काशीपुर नौगांवा में शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बरामदे में सोने की जिद के चलते पहले पिता को पीटा। इससे मन नहीं भरा तो गला दबाया और फिर ईंट से वार कर हत्या कर दी। बीच बचाव कराने आई भाभी से भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव काशीपुर नौगांवा निवासी रामकुमार धीमान (55) पुत्र लच्छीराम राज मिस्त्री था। पिछले काफी समय से बीमार होने के कारण वह घर पर ही रहता था। उसके दो पुत्र दीपक एवं निशु उर्फ मनीष हैं। निशु शराब पीने का आदी है। इसके चलते उसका अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता था। रामकुमार रोजाना घर के बाहर बरामदे में और निशु अंदर सोता था। बृहस्पतिवार की रात दस बजे निशु ने बाहर बरामदे में सोने की जिद पकड़ ली। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में बहस हुई और मारपीट होने लगी। दीपक घर पर नहीं था। वहां पर मौजूद दीपक की पत्नी पायल ने जब रोकने का प्रयास किया तो निशु ने उसे भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
पायल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि नीशु ने पहले पिता का गला दबाया फिर सिर पर ईंट से वार किए। मौके पर ही रामकुमार की मौत हो गई। हत्या करने के बाद निशु वहीं बैठा रहा। पायल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ बेहट रुचि गुप्ता, मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और निशु को हिरासत में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि निशु के खिलाफ उसकी भाभी पायल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।