फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son-in-law's son-in-law died due to drowning in the pond

ससुराल आए दामाद की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law's son-in-law died due to drowning in the pond
साढौली कदीम में ग्रामीण के तालाब में डूबने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
साढौली कदीम (सहारनपुर)। ससुराल में आए युवक की रात में अचानक पैर फिसल कर तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट के गांव साढौली कदीम में मिर्जापुर अंबेहटा निवासी 40 वर्षीय कदम सिंह पुत्र नकली राम शुक्रवार को सोविर पुत्र दल सिंह के यहां अपनी सुसराल आया था। शुक्रवार की रात में नौ बजे वह खाना खाकर शौच के लिए बैठक से बाहर निकला। बैठक के किनारे पर गांव का तालाब स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार रात में कदम सिंह का पैर अचानक फिसलकर तालाब में गिर गया। यह देखकर आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों ने तालाब में उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कदम सिंह का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के गोताखोर बाबूराम कश्यप ने उसे तालाब में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से युवक के शव को बाहर निकाला। एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद

साढौली कदीम के मिर्जापुर अंबेहटा में डूबे व्यक्ति की तलाश करता गोताखोर

साढौली कदीम के मिर्जापुर अंबेहटा में डूबे व्यक्ति की तलाश करता गोताखोर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed