फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son-in-law brandished a pistol at his father-in-law; accused arrested.

Saharanpur News: दामाद ने ससुर को दिखाई पिस्टल, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law brandished a pistol at his father-in-law; accused arrested.
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित राज विहार कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद ने अपने ससुर को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर उसके घर से पिस्टल बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन

सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बिजनौर निवासी मंगू सिंह त्यागी ने डायल 112 पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि दामाद अक्षत त्यागी ने उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकी दी। मंगू सिंह की बेटी की शादी इसी साल जनवरी में अक्षत त्यागी से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण बेटी करीब एक महीने से मायके में रह रही थी। 25 अक्तूबर को अक्षत और उसके पिता अक्षय त्यागी ने मंगू सिंह को सहारनपुर बुलाया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और अक्षय त्यागी पिस्टल निकाल लाया। उसने मंगू सिंह और उनके पिता हरपाल सिंह को घर में बंद कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के दौरान अक्षय त्यागी से पिस्टल के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि पिस्टल घर में सोफे के पीछे रखी है। इसके बाद पुलिस टीम ने राज विहार कॉलोनी स्थित मकान से पिस्टल बरामद की। पुलिस ने आरोपी अक्षत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed