फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere the accounts are empty and in some villages not even a single penny is spent

Saharanpur News: कहीं खाते हो गए खाली तो किसी गांव में चवन्नी भी खर्च नहीं

Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the accounts are empty and in some villages not even a single penny is spent
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन की घंटी बज चुकी है। गांवों में भी विकास कार्य कराने की होड़ सी मची हुई है। कहीं विकास कार्यों को लेकर पंचायत के खाते खाली हो गए तो कहीं पिछले तीन माह अप्रैल, मई और जून में एक चवन्नी भी खर्च नहीं हुई। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड आंकड़े विकास के दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन


गांव हो या शहरी क्षेत्र चुनाव नजदीक आते ही विकास कार्यों की संख्या बढ़ जाती है। कहीं रोड बनाए जाते हैं तो कहीं अन्य विकास कार्य होते हैं। चुनाव के नजदीक यह इसलिए कराया जाता है, जिससे चुनाव आने पर इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

इन सबके बीच जिले के हर ब्लाक में कई-कई ऐसे गांव है जहां पर नए वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल, मई और जून माह में एक ईंट तक नहीं लगाई गई। ऐसा नहीं है कि इन पंचायतों के खातों में बजट नहीं है। बजट होने के बावजूद उसे खर्च नहीं किया जा रहा। 11 ब्लाॅक में केवल बलियाखेड़ी ब्लाॅक ऐसा है, जिसमें हर गांव में विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

इन गांवों में नहीं हुआ एक भी रुपया खर्च
सरसावा ब्लाॅक :

- दौलतपुर पंचायत के खाते में 8,85,985 रुपये हैं।

- महेशवरी कलां के खाते में 7,67,786 रुपये हैं।

---------
गंगोह ब्लाॅक :

- दूधला पंचायत के खाते में 2,24,143 रुपये हैं, लेकिन तीन माह में कोई विकास कार्य नहीं।

- मोहड़ा पंचायत के खाते 21,26,833 रुपये है। यहां पर भी कोई काम नहीं हुआ।

- इसी तरह रसूलपुर पंचायत के 7,72,664 रुपये हैं, कोई काम नहीं हुआ।

- रादौर पंचायत के पास भी 10,96,961 रुपये हैं, लेकिन कोई काम नहीं हुआ।

--------

देवबंद :

- रामपुर निजामपुर पंचायत में 1,69,643 रुपये।

- जाहिरपुर पंचायत में 2,94,490 रुपये।

------

मुजफ्फराबाद :

- कमालपुर पंचायत के खाते में 1,22,388 रुपये।

- नियामतपुर पंचायत के खाते में 5,81,612 रुपये है।

- फकरपुर में 1,92,374 रुपये।

--------
पुवांरका

- आसनवाली पंचायत के पास भी 5,31,108 रुपये हैं।

---

रामपुर मनिहारान :

- हरदेकी पंचायत के खाते में 9,73,101 रुपये हैं।

- साढोली हरिया पंचायत के खाते में 1,58,280 रुपये हैं।

--------------

नोट : यह आंकड़े ई-स्वराज पोर्टल पर दर्ज की गई संख्या पर आधारित है। इनके अलावा भी काफी गांव हैं। कुछ गांवों में विकास हुए हैं, जो पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed