फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere sanitization and cleanliness, some places piles of dirt

कहीं सैनिटाइजेशन और सफाई तो कहीं गंदगी के ढेर

Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Somewhere sanitization and cleanliness, some places piles of dirt
सहारनपुर। कोरोना महामारी के दौर में नगर निगम प्रतिदिन नौ वार्डों में सैनिटाइजेशन और सफाई के दावे कर रहा है, मगर हकीकत इससे अलग है। अनेक कालोनियां और वार्ड ऐसे हैं, जहां अभियान नजर नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, कूड़ा घरों से कचरे का उठान भी समय से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

धोबीघाट पर कई दशकों ने कपड़े धुलते रहे हैं, निगम ने छह माह पहले धोबीघाट को खाली कराया था। निगम का दावा था कि धोबीघाट का सुंदरीकरण कराने के साथ ही इसे पिकनिक स्पोर्ट बनाया जाएगा। मगर बीते चार दिन से धोबीघाट पर कचरा डाला जा रहा है। यह स्थिति तब है, जबकि एक सप्ताह पहले ही नगरायुक्त ने पांवधोई किनारों के कूड़ाघरों को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। नदी के किनारों पर बने कूड़ाघरों से कचरे का उठान दोपहर तक चल रहा है, जबकि सुबह नौ बजे से पहले कचरा उठाने के आदेश हैं। दिन भर कचरा फैले रहने से दुर्गंध रहती है। बाहरी वार्डों में सैनिटाइजेशन, चूने और अन्य दवाओं के छिड़काव तथा फॉगिंग में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

------
वर्तमान में निगम का पूरा जोर सैनिटाइजेशन और सफाई पर है। रोस्टर बनाकर काम किया जा रहा है। फिर भी यदि कहीं कचरा समय से नहीं उठ रहा है या फॉगिंग नहीं हो रही है तो टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। निगम तुरंत काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed