{"_id":"612534748ebc3e79b0145523","slug":"somewhere-bad-and-somewhere-the-solar-lights-disappeared-from-the-pillars-saharanpur-news-mrt553161387","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं खराब तो कहीं खंभों से गायब हो गईं सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं खराब तो कहीं खंभों से गायब हो गईं सोलर लाइटें
विज्ञापन
ग्रामीण प्रमोद कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं खराब तो कहीं खंभों से गायब हो गईं सोलर लाइटें
सहारनपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में अनेक जगहों पर लगी सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं। कई जगह तो खंभों से लाइटें गायब हो चुकी हैं। इससे एक तरफ जहां सोलर लाइटों को लगाने के बाद उनकी देखरेख पर सवाल उठ रहे हैं, तो गांव की गलियों में भी अंधेरा रहता है।
जनपद के 11 ब्लॉक की 884 ग्राम पंचायतों में पूर्व में बड़े पैमाने पर सोलर लाइटें लगाई गई थीं, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों और सचिवों को दी गई। लेकिन प्रधान और सचिवों की तरफ से इसमें गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसका परिणाम यह हुआ कि कहीं लाइट खराब हुई तो उसे ठीक नहीं कराया और कहीं पर लाइट गायब ही कर दी गईं।
ये हैं हालात
बड़गांव क्षेत्र के गांव दलहेड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में लगी अधिकतर लाइटें खराब पड़ी हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व लाइटें लगी थीं। शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी अजीत राणा का कहना है कि दो वर्ष से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को लाइट व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। कई जगहों पर खंभों पर सोलर पैनल तो लगा है, लेकिन लाइट गायब हो गई हैं। इसी तरह गांव टोपरी, सरकड़ी, शेेखपुरा, भऊपुर, चकआदमपुर सहित अनेक इलाकों में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
यूपीपीसीएल को दिए गए थे 23 लाख
ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटें लगवाने के लिए विधायक और सांसद निधि से तीन साल पहले तक खूब कार्य हुए। सांसदों और विधायकों ने भी लाइटें लगवाने के प्रस्ताव दिए, जिसके चलते 2019 में 23 लाख रुपये यूपीपीसीएल को दिए गए थे। पूर्व सांसद राघव लखनपाल का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दो हजार से ज्यादा लाइटें लगवाईं। वहीं, वर्तमान सांसद हाजी फजलुर्रहमान के प्रतिनिधि सैय्यद हस्सान ने बताया कि सांसद निधि से अलग कई ग्राम पंचायतों में 30 सोलर लाइटें लगवाई हैं, जबकि पांच ग्राम पंचायतों के पीठ बाजार में सरकारी योजना के तहत लाइटें लगवाईं।
चार साल से अलग बजट नहीं
सोलर लाइटों के लिए चार साल से अलग से बजट नहीं मिला है। ग्राम पंचायत निधि से गांवों में लाइटें लगाई गई हैं। ग्राम पंचायतों का अलग-अलग बजट है। जहां पर लाइटें खराब हैं, वहां सर्वे कराकर ठीक कराया जाएगा। समय-समय पर कई जगहों पर लाइटें ठीक भी कराई गई हैं।
- उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी

गांव ठोल्ला फतेहपुर में लगे पोल खराब पड़ी लाइट।- फोटो : SAHARANPUR

ग्रामीण अजीत राणा- फोटो : SAHARANPUR

गांव दल्हेड़ी में बिना लाइट के खड़ा सोलर पैनल लगा पोल- फोटो : SAHARANPUR