फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soldier's body found hanging from a noose

Saharanpur News: फंदे से लटका मिला सिपाही का शव

Fri, 27 Feb 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Soldier's body found hanging from a noose
मृतक सिपाही काशी यादव का फाइल फोटो - फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
बिहारीगढ़। बिहारीगढ़ थाने में तैनात कासगंज निवासी सिपाही काशी यादव (28) का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके क्वार्टर में पंखे पर फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच की। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला जयकिशन निवासी काशी यादव वर्ष 2020 बैच के सिपाही थे। वह पिछले आठ महीने से बिहारीगढ़ थाने में तैनात थे। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे पर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह निर्धारित समय पर अपनी लेपर्ड ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक संपर्क न होने पर साथी पुलिस कर्मचारियों ने उनकी तलाश की। पुलिसकर्मी उनके क्वार्टर पर पहुंचे तो दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।
विज्ञापन

वहां देखा कि सिपाही का शव पंखे से लटका था। मफलर से फंदा लगाया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों को सूचित करते हुए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी यादव के परिवार में पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कमरे से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे आत्महत्या करने का कारण पता चल सके।

मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही कारण पता लग सकते हैं।
-एसएन वैभव पांडेय, सीओ बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed