{"_id":"5f1c734e8ebc3e9ff6504731","slug":"solar-pump-reduces-electricity-costs-farmers-benefit-saharanpur-news-mrt4930124140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पंप से घटा बिजली खर्च, किसानों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पंप से घटा बिजली खर्च, किसानों को फायदा
विज्ञापन
किसान बलबीर सोलर पंप से करते सिंचाई।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सोलर पंप न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि बिजली की बचत में भी वरदान साबित हो रहे हैं। जिले में लगे 213 सोलर पंप (665 हॉर्स पॉवर) औसतन 6500 यूनिट बिजली की बचत रोजाना कर रहे हैं। इसके चलते किसानों में सोलर पंप की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार इसे लगाने के लिए 60 फीसदी तक अनुदान भी देती है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए न सिर्फ जागरूक किया जा रहा है, बल्कि सोलर पंप लगाने पर अनुदान भी दिया जा रहा है। जिले में 2016-17 से सोलर पंप लगाने की योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को अनुदान दिया जाता है। जिले में अब तक इस योजना के तहत 213 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। इनमें पांच और तीन हॉर्स पॉवर के सोलर पंप शामिल हैं। विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 213 सोलर पंप जिनकी कुल क्षमता 665 हॉर्स पॉवर है और प्रतिदिन दस घंटे चलते हैं तो रोजाना करीब 6500 यूनिट बिजली की बचत होती है।
एक वर्ष पहले तीन हॉर्स पॉवर का सोलर पंप लगवाने वाले गांव गुड़ छप्पर के किसान बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इससे काफी फायदा हुआ है। इसमें ना तो ट्रांसफार्मर फुंकने का डर है और ना ही लाइन खराब होने का झंझट। औसतन सोलर पंप सुबह साढे़ छह बजे से शाम साढे़ पांच बजे तक रोजाना चलता है। इससे प्रतिदिन तीन से पांच बीघा तक की आराम से सिंचाई हो जाती है।
विज्ञापन
गांव माहेश्वरी खुर्द के किसान फुरकान अहमद ने बताया कि जब से सोलर पंप (3 एचपी) लगवाया है। तब से खेतों में सिंचाई की समस्या का समाधान हो गया है। पहले खेत की सिंचाई नहर के पानी से होती थी, लेकिन बीच में आबादी बनने से पानी आना बंद हो गया था। अब सोलर पंप के भरोसे धान की फसल लहलहा रही है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत जनपद में अब तक 213 सोलर पंप लगे हैं। इनमें पांच और तीन हॉर्स पावर के पंप शामिल हैं। सोलर पंप पर किसानों को करीब 60 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाता है। सोलर पंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इससे बिजली की काफी बचत हो रही है। इसमें एक बार निवेश के बाद कोई बड़ा खर्च नहीं होता। ये प्रतिदिन करीब दस घंटे चलते हैं। इससे फसलों की उत्पादकता भी बढ़ रही है। - राम जतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
जनपद में सोलर पंप की स्थिति
वर्ष------ पांच हॉर्सपॉवर --- तीन हॉसपॉवर
2016-17 --- 03 -------------- 60
2017-18 --- 06 -------------- 51
2018-19 --- 04 -------------- 89
सोलर पंप पर दिया जाता है अनुदान
पम्प क्षमता------ मूल्य-------अनुदान----- कृषक अंश
2 एचपी(डीसी)---123605----74163------49442
2 एचपी(एसी)----123603----74162------49441
3 एचपी(डीसी)---169370-----101622----67748
3 एचपी(एसी)----165558-----99335----66223
5 एचपी(एसी)----236912-----142148---94764

किसान फुरकान अहमद- फोटो : SAHARANPUR