फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soil health will be known from 14500 samples in three districts

Saharanpur News: तीन जिलों में 14500 नमूनों से चलेगा मिट्टी की सेहत का पता,

Wed, 31 Jan 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:15 AM IST
सार

सहारनपुर फसलों में लगातार रसायनिक उर्वरक डाले जाने के कारण जमीन की उपजाऊ क्षमता कम हो रही है।

विज्ञापन
Soil health will be known from 14500 samples in three districts

विस्तार

सहारनपुर फसलों में लगातार रसायनिक उर्वरक डाले जाने के कारण जमीन की उपजाऊ क्षमता कम हो रही है। कहीं मिट्टी में पोटाश की कमी है तो कहीं जैविक कॉर्बन की मात्रा नहीं के बराबर है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में मिट्टी की उपजाऊ क्षमता जांचने के लिए कृषि विभाग ने तीनों जिलों से 14500 नमूने लिए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 6600 नमूने सहारनपुर जिले से लिए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में तीनों जिलों की मिट्टी के अंदर जैविक कॉर्बन की कमी आई है, जिस कारण न अच्छे से फसल हो पा रही और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता भी खत्म होती जा रही है। ऐसे में कृषि विभाग की तरफ से सहारनपुर जिले के 11 ब्लॉक के 66 गांवों में सर्वे कर 6600 नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन

इसी तरह मुजफ्फरनगर जिले के नौ ब्लॉक के 54 गांवों से 5400 नमूने और शामली जिले के पांच ब्लॉक के 25 गांवों से 2500 नमूने लिए गए हैं। प्रयोगशाला में इनके पोषक तत्वों की जांच के लिए काम शुरू कर दिया गया है। मार्च माह के आखिर तक इनकी रिपोर्ट तैयार कर किसानों को जानकारी दी जाएगी कि उनकी मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है और कैसे उसका उपचार किया जा सकता है।

इन बिंदुओं पर होगी जांच
प्रयोगशाला में मिट्टी के अंदर जैविक कॉर्बन, फास्फोरस, नाइट्रोजन, मैंगनीज और पोटाश आदि की मात्रा कितनी है। इसके अलावा मिट्टी के जलधारण की क्षमता, पीएच वैल्यू, ईसी की मात्रा और अम्लीयता आदि की जांच होगी।

कुछ ऐसी है 2022-23 की रिपोर्ट
सहारनपुर :
ऑर्गेनिक कार्बन

नमूने काफी कम कम मध्यम हाई
6683 1132 4578 883 90
फास्फोरस :
6683 849 4776 823 169
पोटेशियम :
6683 104 733 5552 304

मुजफ्फरनगर :
ऑर्गेनिक कार्बन
4641 262 2156 2161 62
फास्फोरस :
4641 112 1854 2634 36
पोटेशियम :
4641 29 748 3831 33
 

शामली :
ऑर्गेनिक कार्बन
3623 1240 2020 353 0
फास्फोरस :
3623 1231 2036 356 0
पोटेशियम :
3623 382 630 2611 0
नोट: इसके अलावा जिंक, कॉपर, आयरन, सल्फर समेत अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी मानक के अनुरूप नहीं मिली थी।
 
तीनों जिलों में मिट्टी की उपजाऊ क्षमता जांचने के लिए 14500 नमूने लिए गए हैं। जिनकी जांच का काम शुरू कर दिया गया है। मार्च माह तक इसे पूरा कर दिया जाएगा, जिससे खरीफ सीजन से पहले किसानों को यह जानकारी दी जा सके कि उनकी मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है। - पवन कुमार विश्वकर्मा, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण/कल्चर प्रयोगशाला सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed