फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sogwar wept after hearing the martyrdom of Hazrat Abbas

हजरत अब्बास की शहादत सुनकर रो पड़े सोगवार

Wed, 18 Aug 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sogwar wept after hearing the martyrdom of Hazrat Abbas
हजरत अब्बास की शहादत सुनकर रो पड़े सोगवार
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहर्रम की आठ तारीख को मजलिसों में हजरत अब्बास अलमदार की शहादत पर रोशनी डाली गई। बताया गया कि जब काफिले में प्यास से तड़पते बच्चों के लिए हजरत अब्बास पानी लेकर आ रहे थे तो यजीदी लश्कर ने हमला कर दिया था और उनके दोनों हाथ काट दिए थे। यह सुनकर सोगवार रो पड़े।
मजलिसों में सबसे पहले मरसियाखानी की गई। मरसिया पढ़ने वालों में डॉ. अथर अली जैदी, डॉ. अमीर अब्बास, ख्वाजा रईस अब्बास, आसिफ अलवी, हमजा जैदी, सलीम आब्दी, इफ्तेखार रिजवी आदि शामिल रहे। पहली मजलिस इमाम बारगाह सामानियान मोहल्ला कायस्थान, दूसरी मजलिस बड़ी इमाम बारगाह जाफर नवाज, तीसरी मजलिस छोटी इमाम बारगाह, चौथी मजलिस फरहत मेहंदी के मकान पर, पांचवीं मजलिस प्यारे मियां के मकान पर हुई। इनमें मौलाना शब्बर हुसैन खान, मौलाना जहूर मेहंदी और सालिम काजमी ने खिताब फरमाया।
विज्ञापन

बताया कि हजरत अब्बास अलमदार जंग के मैदान के पास से बह रही नहर ए फरात से पानी लेने गए थे। क्योंकि हजरत इमाम हुसैन के काफिले में छोटे छोटे बच्चे प्यास से तड़प रहे थे। यजीदी लश्कर ने हमला कर दिया और हजरत अब्बास के हाथ काट दिए। हजरत अब्बास हजरत इमाम हुसैन के उन हाशमी जवानों में से थे, जिनकी बहादुरी से यजीदी लश्कर कांपने लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस के बाद हिंदुस्तान की तरक्की, अमनो-अमान व भाईचारा कायम रहने की दुआ कराई गई। आखिर में नोहाखानी की गई, जिसमें अन्जुमने अकबरिया व अन्जुमने इमामिया के सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जै़दी, मिर्जा मेहरबान, मिर्जा अयाज, मिर्जा नईम आदि ने नौहाख्वानी की।
हजरत अब्बास की याद में बुधवार सुबह से घरों में नियाज का आयोजन किया गया। नियाज करने वालों में तहसीन काजमी, नजमी काजमी, प्यारे मियां, आईएम जैदी, रियाज हैदर, मोहम्मद अली हवारी, ताजिम जैदी, अली अथर जैदी, अनवर अब्बास जैदी शामिल रहे। इसके अलावा घरों में सक्काई की गई। हजरत अब्बास की याद में शिया सोगवारों ने मन्नत मांगी और सक्का बनाया। घरों से छोटे छोटे अलम लेकर इमामबाड़ों में पहुंचे। सक्के बनने वालों में अली जैब काजमी, मिर्जा मेहरबान, कैफ जैदी, तुराब जैदी, आदिल, काशिफ जैदी, सलमान हैदर, वासिल, आतिफ, मोहम्मद, लवी, प्रिन्स, जै़यन, जमन, मासूम जैदी, शाने जैदी, मेहंदी हसन आदि शामिल रहे।

अब 20 अगस्त को रहेगा अवकाश
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार 20 अगस्त (शुक्रवार) मोहर्रम के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पूर्व में मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed