{"_id":"608eeb148ebc3ed1fb0bfbfc","slug":"social-distancing-violations-occurred-inside-and-outside-the-counting-center-saharanpur-news-mrt536842586","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
देवबंद (सहारनपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर भारी भीड़ जमा रही। लोगों ने शासन प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इसके अलावा मंतदान केंद्रों के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाया।
देवबंद में हाईवे स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल के बाहर मेले जैसे हालात बने हुए थे। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक सड़क के दोनों ओर समूह बनाकर खड़े थे। लोगों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर खौफ कम था, उनमें अपने प्रत्याशी के चुनाव परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता ज्यादा दिखाई दे रही थी। कोरोना को लेकर लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से यहां मौजूद लोगों ने मुंह पर मास्क तो जरूर पहना था, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई हुई थीं, जबकि यह बात सबके सामने आ चुकी है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बाद देहात इलाकों में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिसको देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद रविवार को मतगणना स्थल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।