फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   So is the oxygen supply being stopped arbitrarily?

तो क्या मनमानी से रोकी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई ?

Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
So is the oxygen supply being stopped arbitrarily?
सहारनपुर। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति में मनमानी का आरोप दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के अधिकारी ने लगाया है। यह आरोप उस अधिकारी ने एक अन्य व्यक्ति से फोन पर वार्ता में लगाया, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के मैनेजमेंट के एक व्यक्ति से दूसरा व्यक्ति फोन पर बात कर रहा है। मैनेजमेंट का व्यक्ति कह रहा है कि उन्होंने अधिकारियों से कह दिया था कि वह लखनऊ जा रहे हैं। पूरा सेटअप लखनऊ चला जाएगा। क्योंकि यहां मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। वह जनपद के बड़े अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप लगाया कि उनके कहने पर दो मरीजों को भर्ती नहीं किया तो, अगले ही दिन अस्पताल की जांच करा दी गई। इसके बाद अधिकारी ने उनसे कहा कि 24 घंटे में ऑक्सीजन के 100 सिलिंडर से अधिक नहीं मिलने दूंगा। मैनेजमेंट का व्यक्ति यहां तक बोल रहा है कि यदि वह गलत हैं तो उन्हें गोली मार दो। उसका कहना है कि जब मरीज मरता है तो डॉक्टर भी रोता है, मगर इसे कोई नहीं समझेगा। फोन पर बात कर रहा दूसरा व्यक्ति इस संबंध में अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराने का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed