फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   So far 30 dengue patients have been found in the district

जिले में डेंगू के मरीज मिले, 30 लोगों में हुई पुष्टि

Sat, 01 Oct 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
So far 30 dengue patients have been found in the district
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। डेंगू के 30 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर टीम भेजकर लोगों की जांच करानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार के साथ लोग सर्दी, जुकाम से पीड़ित चल रहे हैं। गांवों में लोग घर-घर बीमार पड़े हुए हैं। अब डेंगू बुखार भी फैलने लगा है। बीते एक सप्ताह से डेंगू जांच के दौरान लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। सरसावा, मुजफ्फराबाद और सढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांवों में डेंगू बुखार का अधिक प्रकोप है। जिसके चलते यहां अब तक 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी एक स्टाफ डेंगू पीड़ित है। आलम यह है कि डेंगू लगातार पैर पसार रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग रोकथाम में नाकाफी साबित हो रहा। किन-किन गांवों में डेंगू के मरीज मिले हैं, उनके नाम बताने से कतरा रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए लगातार टीम को भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिले में अब डेंगू पॉजिटिव आए लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विभाग छिपाने लगा डेंगू के मरीज
डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने के बजाय डेंगू मरीजों को छिपाना शुरू कर दिया है। डेंगू से लोगों की हालत खराब हो रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि अभी डेंगू वार्ड में डेंगू मरीज को भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा में डेंगू का प्रकोप अधिक
डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा सरसावा क्षेत्र में हैं। यहां के लोग डेंगू की चपेट में हैं। स्वास्थ्य टीमें गांव में जाकर लोगों की सैंपल लेकर जांच कर रही है।
देहरादून-हरिद्वार से फैल रहा संक्रमण
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि देहरादून और हरिद्वार में डेंगू के अधिक मरीज मिल रहे हैं। वहां पर सहारनपुर के काफी लोग काम करते हैं। जिनका रोजाना आना-जाना रहता है। उन लोगों की वजह से जिले में संक्रमण बढ़ रहा है।
शनिवार को तीन डेंगू मरीज मिले
शनिवार को डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तीनों मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज और सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के हैं। इनमें दो सरसावा और एक मेडिकल कॉलेज का स्टाफ है।

जिले में 30 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जहां पर डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य टीम को भेजकर लोगों की जांच कराई जा रही है। जो लोग डेंगू की चपेट में हैं, उनका उपचार कराया जा रहा है। डेंगू से घबराने की जरुरत नहीं है।
डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed