फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart class will be ready in council schools before January

परिषदीय विद्यालयों में जनवरी से पहले तैयार होंगी स्मार्ट क्लास

Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Smart class will be ready in council schools before January
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के सभी 45 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई जानी हैं, इसकी घोषणा कई माह पहले हो चुकी है। हकीकत यह है कि जिन 20 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य दस माह पहले शुरू हुआ था, वहां भी अभी तक स्मार्ट क्लास नहीं बनी हैं। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने जनवरी से पहले तक सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की कई जन सुविधाओं को भी स्मार्ट बनाना है, इनमें सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई कार्य शामिल हैं। नगर निगम ने करीब दस माह पहले शहर के 20 विद्यालयों ( जिनमें माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं) में स्मार्ट क्लास बनाने का काम शुरू किया था। इसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया था, मगर अभी तक उक्त 20 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। बीते दिनों स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शहर में स्थित सभी परिषदीय विद्यालयों में एक-एक स्मार्ट क्लास बनाने की बात कही थी। अभी तक उनमें कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब उच्चाधिकारियों से पड़ रहे दबाव के बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारी स्मार्ट क्लास पर जोर दे रहे हैं। जनवरी 2022 से पहले सभी परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2021 में स्मार्ट क्लास बनकर तैयार होंगी।
विज्ञापन

ऐसी होगी स्मार्ट क्लास
सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट सिटी योजना के बजट से स्मार्ट क्लास के कक्ष को स्मार्ट क्लास जैसा दिखाने के लिए विकसित किया जाएगा। इसके अलावा टच स्क्रीन प्रोजेक्टर, फर्नीचर, इंटरनेट सुविधा आदि योजना के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य चल रहा है। हमारा प्रयास यही है कि यह कार्य दिसंबर माह में पूर्ण हो जाए, इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा सके। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed