{"_id":"69cadc309a754ea2c10d69b0","slug":"smart-city-saharanpur-receives-national-award-for-womens-hostel-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-172431-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला छात्रावास के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला छात्रावास के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार
Tue, 31 Mar 2026 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर को नोएडा में आयोजित 33वें कॉन्कलेव इंडिया स्मार्ट सिटीज़ एक्सपो-2026 में कामकाजी महिलाओं को मजबूत करने के लिए स्मार्ट पहल श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शहर में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए महिला छात्रावास के लिए मिला है।
स्मार्ट सिटी सीईओ/नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर द्वारा यह अभिनव परियोजना कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महिला छात्रावास को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं, सुरक्षा एवं आराम को प्राथमिकता देता है। इसमें आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुसज्जित कमरे, सामुदायिक स्थान तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अपर नगरायुक्त/एसीईओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यह पुरस्कार सहारनपुर शहर को एक स्मार्ट, सुरक्षित और समावेशी शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।