फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   smart city : aaj fir hogi presentation

स्मार्ट सिटी ः आज फिर से होगी प्रेजेंटेशन

Fri, 24 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत फाइनल प्रजेंटेशन आज होगी। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली प्रजेंटेशन के बाद हाई पावर कमेटी प्रस्ताव को 31 मार्च से पहले केंद्रीय समिति के पास भेजेगी। प्रस्ताव के तहत मिलने वाले अंकों के आधार पर केंद्रीय समिति सहारनपुर के चयन पर अंतिम निर्णय लेगी।       
विज्ञापन


नोडल अधिकारी पीके मित्तल ने बताया कि प्रजेंटेशन 24 मार्च की शाम पांच बजे होगी। प्रजेंटेशन के बाद यदि प्रस्ताव में खामियां रहीं तो हाई पावर कमेटी अपने सामने ही उन्हें दूर कराएगी। इसके बाद प्रस्ताव को फाइनल कर 31 मार्च से पहले संभवत: 29 मार्च को केंद्रीय समिति के पास भेजा जाएगा। केंद्रीय समिति प्रस्ताव के अंकों के आधार पर सहारनपुर पर अंतिम निर्णय लेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि योजना का चौथा चरण चल रहा है। इस बार अधिकारी सहारनपुर के चयन को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि पहले चरणों में सहारनपुर को विफलता ही हाथ लगी है। पहले चरण में कमजोर प्रस्ताव की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

से 98 शहरों में सहारनपुर का 92वां स्थान रहा था। इसके बाद के दो चरणों में भी सहारनपुर को टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed