फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City: 22 Projects Approved

गति पकड़ेगी स्मार्ट सिटी योजना, 22 परियोजनाओं को मंजूरी

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Smart City: 22 Projects Approved
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के अब गति पकड़ने की उम्मीद है। सोमवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में योजना से जुड़ी 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में शहर के विकास का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन लोकेश एम ने कार्यदायी संस्थाओं से स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यों के निरीक्षण में यदि कोई खामी पकड़ी जाती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था और उसके अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान यूपीपीसीएल के अधिकारी विकास त्यागी ने ग्रीन पार्क प्लाजा परियोजना की प्रेजेंटेशन दी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी कार्यदायी संस्थाओं को प्रवेश द्वारों, खाताखेड़ी के कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स आदि पर कई सुझाव दिए। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुुक्त राजेश यादव, अधीक्षण अभियंता अमरेंद्र गौतम, कंपनी सचिव शंकर तायल के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

22 परियोजनाओं के प्रमुख कार्य
जिन 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उनमें जुबली पार्क में मल्टीलेवल कार पार्किंग, एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट) के दस चौराहों पर अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य, जीपीओ रोड व मेला गुघाल क्षेत्र में अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक केबलिंग, खाताखेड़ी में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण, जनमंच के निकट हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण, मेला गुघाल का सुंदरीकरण, दिल्ली रोड से शहर के प्रवेश द्वार का निर्माण, एबीडी के अंतर्गत मातागढ़, किशनपुरा, जाटव नगर आदि का विकास, ढमोला नदी के किनारे सड़क का चौड़ीकरण व पुल का निर्माण, जनमंच में मल्टीलेवल ग्रीन पार्किंग प्लाजा का निर्माण, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम का सुंदरीकरण व मल्टीपर्पज हॉल, स्मार्ट जिम, जूडो हॉल, फिटनेस व वेटिंग व स्टेडियम के मेनगेट आदि का निर्माण, अंबाला रोड बस स्टैंड पर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स कम पार्किंग का निर्माण, सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य तथा सोलर पार्क आदि की परियोजनाएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा जूडो हॉल
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त ने स्टेडियम के सभी प्रोजेक्ट पर विस्तार से जानकारी लेने के बाद कुछ सुझाव दिए। उन्होंने स्वीकृति देते हुए जूडो हॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जा सकें।

स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर की सुविधाएं
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम से लगे निगम के सैग्रीगेशन केंद्र को तोड़कर एक स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर बनाने के प्रोजेक्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। चेयरमैन लोकेश एम ने कार्यदायी संस्था को कहा कि इसे इस तरह डिजाइन किया जाए कि इसमें किडनी डायलेसिस सेंटर, पैथालॉजी लैब व ब्लड बैंक आदि बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed