फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smack smugglers network operating from Bareilly

नशे के कारोबार का फैला जाल

Sun, 21 Feb 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Smack smugglers network operating from Bareilly
बरेली से संचालित हो रहा स्मैक तस्करों का नेटवर्क
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क बरेली से संचालित हो रहा है। यहां से लाई जा रही स्मैक सहारनपुर और हरियाणा, पंजाब तक पहुंचाई जा रही है। इसका खुलासा गिरफ्तार किए आरोपियों ने किया है। हालांकि सरगना तक पुलिस अब नहीं पहुंच पाई है।
बीते माह पुलिस ने 37 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस माह भी 15 से अधिक तस्कर पकड़े जा चुुके हैं। ज्यादातर मामलों में आरोपियों ने बताया कि वह मादक पदार्थ बरेली से लाते हैं, जिसे सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो सप्ताह में हो चुकी तीन युवकों की मौत
नशे की वजह से दो सप्ताह में जनपद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिनों छजपुरा में एक युवक का शव नाले में मिला था, जिसकी जान नशे की वजह से गई थी। परिजनों ने भी युवक द्वारा सूखा नशा करने की बात स्वीकर की है। इसी तरह जीपीओ रोड पर अन्य युवक की मौत हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था नशे की वजह से युवक की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्राइम ब्रांच और थाना जनकपुरी पुलिस ने एक किलो स्मैक के साथ उस्मान पुत्र शाहद्दीन निवासी गांव हाजीपुर गंगोह, जावेद पुत्र इस्लाम व सताब पुत्र अफसर निवासी घाटमपुर कोतवाली नकुड़ दबोचा था। इन्होंने बरेली से स्मैक लाना स्वीकार किया है। दो दिन पूर्व थाना फतेहपुर पुलिस ने वकील व वारिस निवासी छापुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 490 ग्राम स्मैक, तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने भी बरेली से स्मैक लाकर हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भी सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।

- वर्जन -
गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस जल्द पूरे गैंग को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। बरेली से आने वाले मादक पदार्थों को लेकर भी जांच चल रही है।
-- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed