फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slow rain will prove to be a boon for farming

खेती के लिए वरदान साबित होगी धीमी बरसात

Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Slow rain will prove to be a boon for farming
सहारनपुर। बुधवार सुबह से हो रही धीमी बरसात फसलों के लिए वरदान साबित होगी। इससे गन्ना और सब्जियों सहित अन्य फसलों का फायदा होगा। इससे किसान पशुओं के लिए चारे और हरी खाद के लिए ढैंचा आदि की बुआई भी कर सकेंगे। गन्ने पर हो रहे ब्लैक बग के प्रकोप को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यदि बारिश और हवा तेज हुई तो आम सहित अन्य फसलों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वहीं भीषण गर्मी झेल रहे शहरवासियों को भी इस बारिश से राहत मिली।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की तपिश झेल रही फसलों के लिए बुुधवार सुबह से हो रही धीमी धीमी बरसात गुणकारी साबित होगी। किसान इस समय गन्ना की जुताई और गुड़ाई से लेकर धान की नर्सरी की तैयारी करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए ज्वार और हरी खाद के लिए ढैंचा आदि की बुआई की तैयारी भी चल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि धीरे धीरे हो रही यह बारिश गन्ना सहित अन्य फसलों के लिए टॉनिक का काम करेगी। इस बरसात से गन्ने में इस समय लगा ब्लैक बग कीट पर भी काफी हद तक नियंत्रण हो जाएगा। खीरा, तुरई, लौकी, बैंगन, टमाटर, टिंडा, भिंडी सहित सब्जी की अन्य फसलों को भी इस बरसात से लाभ होगा। उन्होंने आशंका जाहिर की यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो आम, लीची सहित अन्य बागों को नुकसान होगा। तेज हवा से इनके छोटे छोटे फल नीचे गिर जाएंगे। लेकिन अभी तक हो रही धीमी बरसात सभी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। वहीं शहर में भारी गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed