फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slogans of "I love Muhammad" were chanted, and a poster was displayed.

Saharanpur News: आई लव मोहम्मद के लगाए नारे, दिखाया पोस्टर

Sat, 27 Sep 2025 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Slogans of "I love Muhammad" were chanted, and a poster was displayed.
सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान जामा म​स्जिद से बाहर आकर आई लव मोहम्मद के पोस्टर दिखाते युवक
सहारनपुर/देवबंद। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आए आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और बैनर को लेकर शुक्रवार को शहर में विवाद हो गया। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद एक युवक ने आई लव मोहम्मद का पोस्टर हाथ में लेकर नारे लगाए। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक बिलाल से पोस्टर छीना और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के चलते पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। जामा मस्जिद पर सुरक्षा के लिहाज से डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह मौजूद रहे। नमाज शांति से अदा की गई। नमाज के बाद सभी लोग जाने लगे, तभी एक युवक ने आई लव मोहम्मद लिखा पोस्टर दिखाया।
विज्ञापन

पोस्टर दिखाते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। युवक को शांति से समझाकर पोस्टर लेने का प्रयास किया, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इसके साथ ही नारे लगाने शुरू कर दिए। तब पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और पोस्टर छीना। हिरासत में ले जाते हुए युवक ने कहा कि हम किसी को परेशान नहीं कर रहे हैं। अपनी मोहब्बत में यह सब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n पुलिस ने दुकानों से लगे स्टीकर हटवाए, नोकझोंक भी हुई : देवबंद में जुमा की नमाज से पूर्व दारुल उलूम क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने कुछ दुकानों के अंदर लगे आई लव मोहम्मद लिखे स्टीकर हटवाए। इसे लेकर दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। कुछ दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन स्टीकर हटवाए और ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी भी दी। उधर, देशभर में आई लव मोहम्मद पर छिड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को जुमा की नमाज के मद्देनजर नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जुमा की नमाज के बाद किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह चौकसी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed