फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slogans and picketing demonstrations in protest against Lakhimpur Kheri incident

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में नारेबाजी और धरना प्रदर्शन

Sat, 16 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Slogans and picketing demonstrations in protest against Lakhimpur Kheri incident
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनता रोड पर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी के आह्वान पर कार्यकर्ता जनता रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने नाकाम कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जनता रोड पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। बाद में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 18 अक्तूबर को ट्रेन रोकी जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय महासचिव राव कारी नौशाद, राष्ट्रीय सचिव रियाज राणा, राहुल शर्मा, बलविंदर बग्गा, कमाल नासिर, तौहीद अली, चरणप्रीत सिंह, नावेद, कमरूददीन, राव रियाजुल आदि मौजूद रहे।

जनता रोड़ भाक्यू बेदी कार्यालय पर पुतला फुंकने के दौरान तैनात पुलिस जाम लगाते कार्यकर्ता

जनता रोड़ भाक्यू बेदी कार्यालय पर पुतला फुंकने के दौरान तैनात पुलिस जाम लगाते कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed