फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slab on drain laid after three and a half months

साढ़े तीन माह बाद रखवाया नाले पर स्लैब

Wed, 26 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Slab on drain laid after three and a half months
साढौली कदीम क्षेत्र में पुरानी यमुना नदी पर टूटा पड़ा रपटा - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़। नगर पालिका प्रशासन की आखिरकार नींद टूट ही गई। पालिका प्रशासन ने जेसीबी भेज कर करीब साढ़े तीन महीने बाद नाले पर स्लैब रखवा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब साढ़े तीन माह पूर्व नगर पालिका की ओर से कस्बे के जुड्डी रोड पर सीसी नाले का निर्माण कराया गया था। इसी के साथ ही मोनू की दुकान से नरेश के मकान तक भी नाले का निर्माण किया गया था। नरेश के मकान के सामने नाले पर स्लैब न रखे जाने से आदर्श विहार कॉलोनी की एक गली का रास्ता बंद पड़ा था। कॉलोनी वासियों की मांग को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन की नींद टूट गई और जेसीबी भेज कर करीब साढ़े तीन महीने बाद नाले पर स्लैब रखवा दिया है। हालांकि स्लैब रखे जाने के बाद भी यह रास्ता वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। क्योंकि नाले पर रखा गया स्लैब कच्चे रास्ते से काफी ऊंचा है। कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से स्लैब के पास मिट्टी डलवाकर रास्ता समतल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed