फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six transport office and warehouse sealed

छह ट्रांसपोर्ट ऑफिस और गोदाम सील

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six transport office and warehouse sealed
ट्रांसपोर्टरों के आफिसों पर तालाबंदी करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में तमाम हिदायतों को ठेंगा दिखा शहर में कारोबार कर रहे ट्रांसपोर्ट और उनके गोदामों पर प्रशासन और विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए सील लगा दी।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में शहर के बीच में ट्रांसपोर्ट कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। कारोबार को टीपी नगर में शिफ्ट करना होगा।विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अभियान को देखते हुए शहर में काम कर रहे अधिकांश ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने अपना करोबार टीपी नगर में शिफ्ट कर लिया था।
विज्ञापन


शिफ्ट कराने को लेकर अधिकारियों को काफी सख्ती और मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन बीच में कांवड़ आ जाने से प्रशासन ने यह अभियान स्थगित कर दिया था। 

अब लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए डीएम शफक्कत कमाल ने शहर में कार्य करने वाले ट्रांसपोर्टर्स पर सख्ती करने के निर्देश दिए। क्योंकि       शहर में हो रही लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए आने वाले बडे़ वाहनों के चलते जाम की स्थिति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को   विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, एएसपी सुनीति, एई        और जेई की टीम ने शहर में काम करने वाले छह ट्रांसपोर्टरों के दफ्तर और उनके गोदामों पर सील लगा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed