{"_id":"60a55a278ebc3efbf12aae0a","slug":"six-more-patients-die-from-corona-287-new-infected-found-saharanpur-news-mrt539020721","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह और मरीजों की मौत, 287 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह और मरीजों की मौत, 287 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना ने जिले में छह और मरीजों की जान ले ली। इसके बाद जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 414 पर पहुंच गई है। बुधवार को 287 नए संक्रमित मिले। इनके बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 30476 हो गई है। उधर, बुधवार को 624 मरीज ठीक हुए हैं, जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4547 रह गई है।
मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। चार मौत राजकीय मेडिकलक कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई, जबकि दो मौत दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई हैं। उधर, बुधवार को मिले 287 संक्रमितों में बहादरपुर के 12, राहना के 11, देवला, लेबर कॉलोनी के सात-सात, मुखलिसपुर और सहारनपुर शहर के छह-छह, गंगोह, शाहपुर और देवबंद के पांच-पांच, चकवाली, सांगाठेड़ा, छुटमलपुर, मांडला के चार-चार, राजकीय मेडिकल कॉलेज,शिमलाना, सरसावा, आवास विकास, माधोनगर, विनोद विहार, शारदानगर, नुमाइश कैंप, रामपुर मनिहारान के तीन-तीन तथा चिलकाना, इस्माइलपुर, रसूलपुर पापड़ेकी दुर्गा कॉलोनी, पेपर मिल रोड, नवीन नगर, जैनपुर, सौंधेबांस, साढ़ौली कदीम, चंद्रनगर, शुगर मिल, जसमौर, मिशन कंपाउंड के दो-दो मरीज शामिल हैं।
लगातार कम हो रहा संक्रमण
बीते आठ दिन से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों से अधिक है। बुधवार को भी 287 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 624 रही है। यानी दोगुने से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण : 6636 ने पहली और 1679 ने दूसरी खुराक ली
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण बुधवार को भी जारी रहा। शहर सहित सभी 11 ब्लॉकों में कुल 46 बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। पहली डोज के लिए 9100 लोग पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 6636 लोग टीका लगवाने पहुंचे। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के युवा अधिक रहे। इसी वजह से टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ रही। हालांकि विभाग की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए लाइन लगवाई गई थी। उधर, दूसरी डोज के लिए पंजीकृत 3200 लोगों के सापेक्ष 1679 लोगों ने टीका लगवाया।