{"_id":"5e2f33f78ebc3e99eb217f69","slug":"six-mobile-squads-set-up-for-up-board-exam-saharanpur-news-mrt4657740156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में छह सचल दस्ते गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में छह सचल दस्ते गठित
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेंगी। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण करने के लिए जनपद में छह सचल दस्तों का गठन किया। सचल दल टीमों के प्रभारियों की बैठक 17 फरवरी को होगी।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में 90 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन पर 71707 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश पर छह सचल दस्ते गठित किए हैं। पहले सचल दस्ते में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे प्रभारी होंगे, इनके दल में सुधांशु तिवारी, नरेंद्र, गरिमा रानी और डॉ. ज्योति कोचर सदस्य बनाई। दूसरे दल में बीएसए रमेंद्र कुमार को प्रभारी बनाया। इनके साथ सुशील कुमार, विकास कुमार, सीमा और फरहीन जैदी सदस्य रहेंगी। तीसरे दस्ते का नेतृत्व राजकीय हाई स्कूल साढौली हरिया की प्रधानाचार्य सीमा शेखर करेंगी। इसके साथ चमन सिंह, अनुज गुप्ता, नीलम रानी और कल्पना सिंह सदस्य के तौर पर होंगी। चौथे दल की प्रभारी राजकीय हाई स्कूल बढेड़ी घोघू की प्रधानाचार्य निशा अग्रवाल को बनाया, इनकी टीम में शोभना अग्रवाल, सुदेश पंवार, नीरज धीमान और बुरहान सदस्य हैं। पांचवें दल की प्रभारी राजकीय स्कूल कुतुबपुर लबडौला की प्रधानाचार्य संपदा होंगी, इनकी टीम में गांधी, नरेश कुमार, प्रीति सेठ और टीना सदस्य हैं। छठे दस्ते की प्रभारी राजकीय हाई स्कूल प्रधानाचार्य प्रतिमा कुमारी को बनाया। इनके दल में अनिरूद्ध कुमार, श्रवण कुमार, उजमा और अनीता सिंह सदस्य हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि सचल दलों के द्वारा परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। सचल दल के प्रभारियों की बैठक 17 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में सुबह दस बजे होगी।