{"_id":"63c83f91172f233e6d4d753a","slug":"six-handicraftsmen-will-get-special-handicraft-regional-award-saharanpur-news-c-14-1-83850-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छह हस्तशिल्पियों को मिलेगा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छह हस्तशिल्पियों को मिलेगा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार
Thu, 19 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के हस्तशिल्पियों ने प्रदेश स्तर पर एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जनपद के छह हस्तशिल्पियों का विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी) के अवसर पर पुरस्कृत करेंगे। उल्लेखनीय यह है कि इनमें चार हस्तशिल्पी महिलाएं शामिल हैं।
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश के 40 हस्तशिल्पियों का चयन किया है। इनमें से 20 का चयन राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार और 20 का चयन दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए हुआ है। जनपद के छह हस्तशिल्पी शामिल हैं। जिसमें से इकराम अहमद एवं महमूद अहमद को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार मिलेगा। दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए अर्चना रानी, सुशीला देवी, रूबी और सलमा को चुना गया है।
जनपद के लिए गौरव की बात
जनपद के छह हस्तशिल्पियों का चयन विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए हुआ है। इनमें दो पुरुष एवं चार महिला हस्तशिल्पी शामिल हैं। जो जनपद के लिए गौरव की बात है। इनको प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम सभागार में पुरस्कृत करेंगे।-- - सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार
शिल्पकार शिल्प कलाकृति
इकराम अहमद काष्ठ हस्तशिल्प नक्काशी वाली मेज
महमूद अहमद काष्ठ हस्तशिल्प शीशा फ्रेम
दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार
शिल्पकार शिल्प कलाकृति
अर्चना रानी जरी का सामान श्रीनाथ भगवान जरी रेशम पेंटिंग
सुशीला देवी पेंटिंग सफलता की सीढ़ी
रूबी एंब्राइडरी सीनरी
सलमा एंब्राइडरी साड़ी
विज्ञापन
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश के 40 हस्तशिल्पियों का चयन किया है। इनमें से 20 का चयन राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार और 20 का चयन दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए हुआ है। जनपद के छह हस्तशिल्पी शामिल हैं। जिसमें से इकराम अहमद एवं महमूद अहमद को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार मिलेगा। दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए अर्चना रानी, सुशीला देवी, रूबी और सलमा को चुना गया है।
विज्ञापन
जनपद के लिए गौरव की बात
जनपद के छह हस्तशिल्पियों का चयन विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए हुआ है। इनमें दो पुरुष एवं चार महिला हस्तशिल्पी शामिल हैं। जो जनपद के लिए गौरव की बात है। इनको प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम सभागार में पुरस्कृत करेंगे।