फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six Election Officer nominated for the election of sugarcane development committees

Saharanpur News: गन्ना विकास समितियों के चुनाव के लिए छह निर्वाचन अधिकारी नामित

Sat, 21 Sep 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Six Election Officer nominated for the election of sugarcane development committees
सहारनपुर। गन्ना विकास समितियों और सहकारी चीनी मिल समितियों के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 और अंतिम सूची 25 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

जनपद की छह सरकारी गन्ना समितियों में चुनाव होना है। इनमें चार गन्ना विकास समिति और दो सहकारी चीनी मिल समिति शामिल हैं। छह निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में गन्ना समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। सहकारी गन्ना विकास समिति बेहट के लिए उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति सहारनपुर के लिए निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार एवं सुरेश त्यागी बनाए गए हैं। सहकारी गन्ना समिति सरसावा के लिए निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सदर अमित कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी लोकचंद एवं जितेंद्र कुमार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति देवबंद के लिए उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा निर्वाचन अधिकारी और खंड विकास अधिकारी आजम अली एवं संजय डबराल सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। किसान सहकारी चीनी मिल समिति नानौता के लिए उप जिलाधिकारी युवराज सिंह निर्वाचन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी एवं खंड शिक्षा अधिकारी संजय कौशल सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।

किसान सहकारी चीनी मिल समिति सरसावा की निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी संगीता राघव और सहायक निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार एवं अंबिका प्रसाद ओझा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed