फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six crore rupees have been spent on bore and rebor of tube wells

Saharanpur News: नलकूपों के बोर और रीबोर पर खर्च किए गए हैं छह करोड़ रुपये

Tue, 23 Dec 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Six crore rupees have been spent on bore and rebor of tube wells
सहारनपुर। महानगर के वार्ड सात में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए नलकूप के रीबोर के कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में नगर निगम ने 50 से अधिक नलकूपों को बोर और रीबोर कराया है, जिस पर छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि शुद्ध पेयजल मनुष्य की बुनियादी जरूरत है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि नगर निगम ने पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता में रखा है। महापौर ने कहा कि बीते ढाई साल में महानगर में 31 नए मिनी नलकूप लगवाए गए हैं। इसके अलावा वार्ड चार महादेव कॉलोनी, वार्ड 33 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, वार्ड 65 कमेला कॉलोनी, वार्ड 59 चकरोता रोड, वार्ड 29 बेरीबाग रणजीत नगर, वार्ड सात जाटव नगर नाला पटरी व वार्ड 35 जवाहर पार्क में 35 एचपी क्षमता सहित सात नए नलकूपों का निर्माण कराया गया है। महापौर ने कहा कि जहां पानी आपूर्ति में बाधा आ रही थी उन क्षेत्रों में 20 बड़े नलकूपों को रिबोर कराया गया है। इस दौरान स्वामी रामतीर्थ केंद्र के निदेशक पंडित सर्वेश प्रभाकर, पार्षद राजेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed