फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sita Ram came to seek instant monkey army

सीता की खोज में निकले श्रीराम को मिली वानर सेना

Fri, 07 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sita Ram came to seek instant monkey army
रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर 'शहर की विभिन्न रामलीलाओं में सीता हरण, श्रीराम सुग्रीव मित्रता और बाली वध लीला का मनोहारी मंचन हुआ। बेहट रोड स्थित प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में वृंदावन से आए केशव लीला संस्थान के कलाकारों ने सीता हरण लीला का मंचन किया। 
विज्ञापन


भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की हाथी पर सवारी बैंड बाजों के साथ श्री रामलीला भवन से चलकर मोरगंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सर्राफा बाजार, दीनानाथ बाजार से होती हुई बेहट बस स्टैंड के निकट रामलीला ग्राउंड पहुंची।
विज्ञापन


कार्यक्रम के कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, उत्सव संचालक अमित सिंघल, हरिप्रकाश मित्तल, नीरज गर्ग, हितेष गर्ग, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, ऋषिपाल गुप्ता, लक्ष्य कांबोज, सचिन गोयल, सुशील शर्मा, राजेंद्र काका, सचिन मैत्रे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री कृष्णा राम नाटक क्लब द्वारा जुबली पार्क रामलीला में श्रीराम विलाप, सुग्रीव मित्रता, बाली वध लीला का मंचन हुआ। श्रीराम का विलाप देखकर दर्शक भावुक हो उठे। प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, राजकुमार नरुला, साजन गंगा, नीरज कामरा, पाली काला, अश्वनी चड्ढा, विवेक मनोचा आदि मौजूद रहे।

नवयुग सेवा समिति द्वारा केशव नगर में आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन हुआ। उद्घाटन गुरप्रीत सिंह बग्गा, संजीव मनचंदा, सोनू सरदार ने किया। प्रधान राजकुमार मदान, महामंत्री आशु धवन, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह  रहे। 

 माल गोदाम रोड स्थित उत्तर रेलवे नाटक क्लब रामलीला में पंकज बजाज के निर्देशन में कलाकारों ने सुग्रीव मित्रता और बाली वध का भावपूर्ण मंचन किया। प्रधान संजीव शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान अमित यादव, पंकज बजाज, अश्वनी अरोड़ा, यशपाल, मनोज चितकारा, विशाल अवस्थी रहे।

भारतीय कला संगम द्वारा रेलवे टीटू कालोनी में आयोजित रामलीला में सीता हरण, बाली वध और सबरी मिलन लीला का मनोहारी मंचन हुआ। अध्यक्ष सतपाल काला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, संयोजक संजय मल्होत्रा, महामंत्री जसबीर मोंघा, प्रमोद धीमान आदि रहे।

 भारतीय कला मंच द्वारा गोविंद नगर में चल रही रामलीला में सुग्रीव मित्रता, बाली वध लीला का मंचन हुआ। पवन पुत्र हनुमान जी की यात्रा निकाली गई। संयोजक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, पुनीत सिंह, वरुण शर्मा मौजूद रहे। 

सुपर क्लब द्वारा गोपाल नगर में आयोजित रामलीला में लंका दहन लीला का मंचन हुआ। वीरेंद्र लखनपाल, काका सूरी, राजीव वधवा, सुधीर गुंबर, अनिल रसवंत, विवेक चावला, भारती पसरीचा, विम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड पर चल रही रामलीला में सीता हरण लीला का सुंदर मंचन हुआ। प्रधान गौरव चौधरी, अवधेश, राकेश छाबडा, रोहित अरेेडा, नरेश कुमार, मोहित छाबडा, गौरव पुरी, संजय भसीन, विनय दुग्गल, हेमंत अरोडा, नवीन गुलाटी  रहे।

श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध और हनुमान प्रस्थान लीला का मंचन हुआ। एएसपी सुनीति सिंह, जोगेंद्र कुमार, प्रमोद वत्स, राकेश वत्स, गुलशन कुमार, रमेश चंद्र छबीला, सुभाष चावला आदि मौजूद रहे। 


 श्री रामलीला कमेटी न्यू कपिल विहार रामलीला में श्रीराम सुग्रीव मित्रता, बाली वध लीला का मंचन हुआ। उद्घाटन मोहिनी शर्मा ने किया। बाल भगवती श्री रामलीला क्लब द्वारा एसबीडी हॉस्पिटल में चल रही रामलीला में सीता हरण लीला का मंचन हुआ। अध्यक्ष सुरेश, सचिन, प्रमचंद, शिवा, कार्तिक, संजय, मुन्ना, राजेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed