सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैयादूज पर्व महानगर समेत जनपद में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
भैयादूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया गया। भाइयों ने बहनों के घर जाकर यह पर्व मनाया। कुछ भाई एक दिन पहले ही बहनों के यहां पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार सुबह भी भाई अपनी बहनों के यहां पहुंचे। बहनों ने भी भाइयों के यहां पहुंच कर यह पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की आरती कर मंगल तिलक कर गोले देकर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की। तिलक कर बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। जिन बहनों के भाई किसी कारणवश नहीं आ सके, उन बहनों ने गोले पर मंगल तिलक कर यह पर्व मनाया। सोशल मीडिया पर भी व्हाट्सएप के जरिए दूर दराज रह रहे भाइयों से बात कर बहनों ने यह पर्व मनाया। भैया दूज पर्व को लेकर बाजारों में काफी चलह पहल रही। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी भीड़ रही। परंपरा के अनुसार भाई अपनी बहनों के यहां खील बतासे लेकर पहुंचे। जिस कारण जेल चुंगी बस स्टैंड, मानकमऊ बस स्टैंड समेत सभी बस अड्डों और बाजारों में खील बतासों की भी खूब खरीदारी हुई।

मानकमाऊ में दिव्या अपने भाई को तिलक करती- फोटो : SAHARANPUR

सिमरन अपने भाई को अगम को तिलक करती- फोटो : SAHARANPUR

हीरल अपने भाई आद्घिक के साथ भाईदूज मनाती- फोटो : SAHARANPUR