फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sister and daughter were also raped, they became pregnant, report filed

Saharanpur News: बहन और बेटी से भी किया था दुष्कर्म, हो गई थी गर्भवती, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sister and daughter were also raped, they became pregnant, report filed
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अब आरोप लगाया है कि सौतेले पिता ने उसकी बहन और बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, जो गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने कोतवाली मंडी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके सौतेले पिता हैं, जो उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। आरोपी ने उसकी छोटी बेटी के साथ भी कई बार दुराचार की कोशिश की है। आरोपी ने उसकी बहन और बड़ी बेटी से भी दुष्कर्म किया था, जिसके बाद बहन और बेटी गर्भवती हो गई थी। इसी वजह से बड़ी बेटी ने चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी। चार माह पूर्व छोटी बेटी ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अब यह आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, हिंदू विश्व अखाड़ा परिषद से पंडित निपुण भारद्वाज ने मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी थी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed