{"_id":"67913a95f653b6f63404cfa9","slug":"sir-we-will-not-set-up-shop-at-the-fair-gughal-site-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-140925-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साहब... मेला गुघाल स्थल पर नहीं लगाएंगे दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साहब... मेला गुघाल स्थल पर नहीं लगाएंगे दुकान
Thu, 23 Jan 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के समक्ष हाथ जोड़कर लोहानी सराय में फड़ लगाने की अनुमति देने की गुहार ल
सहारनपुर। मेला गुघाल स्थल पर मंगल बाजार में दुकान लगाने वाली महिलाओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। वह इकट्ठा होकर अपर नगरायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां अपना दुखड़ा रोया। एकजुट होकर कहा कि साहब, मेला गुघाल स्थल पर मंगल बाजार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। हम वहां दुकान लगाने नहीं जाएंगे। ऐसे में हमें लोहानी सराय में ही फड़ लगाने दिया जाए। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के समक्ष हाथ जोड़े खड़ी महिलाओं ने यह शिकायत की है। अपर नगरायुक्त ने बात उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
दरअसल, मंगलवार के दिन महानगर के अनेक बाजारों में मंगल बाजार लगता आया है। इंदिरा कॉलोनी की अनेक महिलाएं लोहानी सराय में सड़क किनारे पुराने कपड़े बेचती हैं। इन कपड़ों को यह महिलाएं घर घर जाकर नए बर्तनों के बदले में लाती हैं। इसके बाद इन कपड़ों को मंगल बाजार में बेचकर गुजारा करती हैं।
कई दशकों से वह ऐसा कर रही हैं। अब मंगल बाजार मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट कर दिए जाने के बाद इनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। नगर निगम में अपर नगरायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंची पीड़िताओं ने अपर नगरायुक्त मृत्युंजय को बताया कि बीते मंगलवार को मेला गुघाल स्थल पर कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोहानी सराय तक वह पुराने कपड़ों की गठरी अपने कंधों पर रखकर ले आती थी, लेकिन मेला गुघाल स्थल पर जाने के लिए रिक्शा वाले 200 रुपये मांगते हैं, जबकि मंगल बाजार में उनकी कमाई ही 200 से 300 रुपये तक होती है। ऐसे में रिक्शा वाले को 200 रुपये देने के बाद उनके पास कुछ नहीं बचता है।
आरोप है कि ठेकेदार भी 70 रुपये की बजाय 100 रुपये तक वसूली कर रहा है। महिलाओं के बुलावे पर पहुंचे सपा के नगर विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद टिंकू अरोड़ा ने भी महिलाओं के हक में आवाज उठाई। अपर नगरायुक्त को लिखित में शिकायत की गई।
-- -- --
सीसीटीवी कैमरे लगें, पुलिस तैनात हो
मंगल बाजार में दुकाने लगाने वाले लोग मेला गुघाल स्थल पर सुरक्षा का सवाल पहले दिन से उठा रहे हैं। उनकी मांग रही है कि मेला गुघाल स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे चोर और छेड़छाड़ करने वाले लाेगों पर नजर रखी जा सके। साथ ही पुरुष और महिला पुलिस तैनात हो, जो बाजार में गश्त करते हुए मनचलों पर नजर रखे।