{"_id":"610049d28ebc3e09116f889c","slug":"sir-walk-carefully-there-is-a-lot-of-danger-on-the-bridge-saharanpur-news-mrt5492879111","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब संभलकर चलना, पुल पर है बहुत खतरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब संभलकर चलना, पुल पर है बहुत खतरें
विज्ञापन
देहरादून रोड़ स्थित ढमोला नदी की टूटी ग्रिल के पास से होकर जाते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के बीचोबीच स्थित अति महत्वपूर्ण ढमोला नदी पुल पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। पुल के फुटपाथ में कई फिट चौड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति नदी में नीचे गिर सकता है। कुछ हिस्से में फुटपाथ पूरी तरह गायब है तो कई जगहों पर रेलिंग भी टूटी पड़ी है।
देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के बराबर में ढमोला नदी पर छोटा और बड़ा पुल है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी के भारी वाहन इस पुल से ही गुजरते हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक रोजाना 25 से 30 हजार वाहनों का आवागमन होता है। इन दिनों पुल की स्थिति बेहद खराब है और बरसात में ज्यादा खतरा बना है। एसएएम इंटर कॉलेज की तरफ वाली फुटपाथ 30 फिट तक टूटकर पूरी तरह गायब हो गई है। बची हुई फुटपाथ में चार से पांच फिट चौड़े और गहरे गड्ढे बने हैं। इसके साथ एक तरफ की करीब 15 फिट तक रेलिंग टूटी पड़ी है और बाकी जर्जर हालत में है। इसी तरह छोटे पुल के दोनों तरफ फुटपाथ नहीं है। रात में पथ प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
कर चुके हैं शिकायत, पैदल सफर करते हैं छात्र
जनक नगर स्थित एक स्कूल के प्रबंधक सौरभ सिंघल, एसएएम इंटर कॉलेज के अध्यापक ब्रिजेश पुंडीर और पठानपुरा निवासी नदीम खान का कहना है कि पुल को ठीक कराए जाने की मांग क्षेत्रवासी कई बार चुके हैं। कोरोना की वजह से इन दिनों स्कूल बंद है, लेकिन जब स्कूल खुलते हैं तो छह स्कूलों के बच्चे पैदल ही इसी पुल से आते-जाते हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
नदी में गिर चुका है ट्रक, पलटती हैं टैक्टर-ट्रालियां
तीन माह पूर्व रात के समय दस टायरा ट्रक नदी में गिर गया था। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके अलावा कई बार रात में यहां लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां पलट चुकी हैं। छह माह पूर्व सवारियों से भरी ई-रिक्शा टूटे फुटपाथ की वजह से पलट गई थी, जिसमें लोग चोटिल हुए थे।
उन्होंने दो दिन पूर्व ही चार्ज लिया है। पुलों के कार्य दिखवा रहे हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके क्षेत्र में आने वाले पुलों को पूरी तरह ठीक करा दिया जाएगा।
- समद गुप्त ऋषि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

देहरादून रोड़ स्थित ढमोला नदी का टूटा पुल का हिस्सा के पास से होकर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR