{"_id":"54771b2a3db475b7db5c9506905eec61","slug":"sir-not-original-documents-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, मूल दस्तावेज नहीं दे रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, मूल दस्तावेज नहीं दे रहा विभाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मूल दस्तावेज उपलब्ध न कराने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षक शिकायत लेकर डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने एडीएम-ई को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की।
प्रशिक्षु शिक्षक प्रिंस गौतम, चित्रा भाटी, पंकज, छाया, गौतमदास आदि ने एडीएम-ई ओपी वर्मा को बताया कि वह प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के तहत सहारनपुर में नियुक्त हुए थे। करीब आठ महीने से उनके तमाम अभिलेख विभाग के पास जमा हैं।
उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग के दौरान अपने मूल दस्तावेजों की जरूरत है। विभाग अभ्यर्थन निरस्त कराए बिना दस्तावेज देने को तैयार नहीं है, जबकि बरेली, रामपुर समेत अनेक जिलों में शपथ पत्र लेकर मूल दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने शपथ पत्र के आधार पर मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग एडीएम-ई से की। मिलने वालों में दीप्ति, माया, अनिता, अश्वनी, शिप्रा, रानी आदि थीं।