फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sir news

Saharanpur News: नए वोट बनवाने के लिए एक माह का समय बढ़ा

Sun, 08 Feb 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
sir news
सहारनपुर। एसआईआर अभियान के तहत नए मतदाता अब छह मार्च तक अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में अभी तक करीब एक लाख मतदाताओं ने नए मत बनवाने के लिए आवेदन किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसी तरह करीब सवा लाख से अधिक लोगों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें अभियान के बाद 22.10 लाख मतदाता सातों विधानसभा में पंजीकृत है। एएसडी लिस्ट में शामिल 4.32 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 1.61 लाख मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई थी। ऐसे में उन्हें भी नोटिस दिए जा रहे हैं। जिले में करीब 5.16 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसमें वे मतदाता भी शामिल हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र सही नहीं भरा है। एसआईआर अभियान के तहत अभी तक करीब एक लाख लोगों ने नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म छह भरा है। सदर तहसील में चल रही सुनवाई में लोग अपने-अपने दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं। सुनवाई में अपने वोट के अधिकार को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। हालांकि वोटरों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुनवाई में पहुंचे आत्माराम ने बताया कि 2003 में नाम आत्मा राम है, जबकि आधार कार्ड में आत्माराम लिखा है। इससे परेशानी हो रही है। इसी तरह सुनवाई में पहुंचे रवि, संगीता और रूबी ने भी नाम अलग-अलग होने के चलते नोटिस मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि दस्तावेज जमा कराए हैं। जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 168 स्थानों पर सुनवाई का कार्य किया जा रहा है। चुनाव आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूट न पाए। नई वोट बनवाने के लिए फार्म छह जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed