फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIR begins, 2718 BLOs to reach 26.41 lakh voters

Saharanpur News: एसआईआर शुरू, 26.41 लाख वोटरों तक पहुंचेंगे 2718 बीएलओ

Wed, 05 Nov 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
SIR begins, 2718 BLOs to reach 26.41 lakh voters
सहारनपुर। जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा मतदाताओं का एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान शुरू हो गया है। जिले के 26.41 लाख वोटरों तक 2718 बीएलओ पहुंचेंगे, उनसे गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे। चार दिसंबर तक एसआईआर का पहला चरण चलेगा।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। उन्हें गणना प्रपत्र की दो प्रतियां देंगे। इसके बाद मतदाता अपना प्रपत्र भरेंगे। बीएलओ मतदाताओं की मदद भी करेंगे। बीएलओ प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र की भरी हुई प्रतियां प्राप्त करेंगे। बीएलओ प्रपत्र लेने के बाद मतदाता को प्राप्ति की स्लीप भी दी जाएगी। पहले चरण में किसी भी मतदाता को किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। यह कार्य चार दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद निर्वाचक क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। इस सूची में वह सभी मतदाता शामिल होंगे, जिन्होंने अपने-अपने गणना प्रपत्र भर कर जमा किए हैं। इसके बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। इसके बाद गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन

- बीएलओ को सौंपे गए गणना प्रपत्र

एसआईआर शुरू होने से पहले निर्वाचन कार्यालयों की ओर से तहसीलवार बीएलओ को गणना प्रपत्र सौंपे गए। बीएलओ को एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र में गलत जानकारी न दें। गलत या फिर भ्रामक सूचना देने पर लोक प्रधिनिधित्व कानून के तहत सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विधानसभावार मतदाता

विधानसभा सीट----------मतदाता



बेहट-----------------379796



नकुड़-----------------362972



नगर------------------460690



देहात-----------------377968



देवबंद----------------349380



रामपुर मनि.------------320995



गंगोह-----------------389493
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed