फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIR:- ASD list submitted to BLA of political parties, then door-to-door verification will be done.

एसआईआर:- राजनीतिक दलों के बीएलए को सौंपी एएसडी लिस्ट, फिर होगा घर-घर सत्यापन

Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
SIR:- ASD list submitted to BLA of political parties, then door-to-door verification will be done.
सहारनपुर। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने राजनीतिक दलों के बीएलए(बूथ लेवल एजेंट) को अनुपस्थित, मृतक एवं डिप्लीकेट(एएसडी) वोटर की लिस्ट सौंपी है। अब बीएलओ के साथ मिलकर वोटरों का फिर से सत्यापन किया जाएगा। जिले में 4.38 लाख गणना फार्म अभी तक एकत्रित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से लोकसभा और विधानसभा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान चल रहा है। अभियान की तिथि चुनाव आयोग की ओर से दो बार बढ़ाई गई है। अब 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को भरकर उन्हें डिजिटाइज किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले की सातों विधानसभा में कुल 26.42 लाख मतदाता है। इनमें से 99 फीसदी से अधिक को गणना प्रपत्र किए गए हैं। रविवार की दोपहर तक 22,04,280 गणना प्रपत्र डिजिटाइज हुए हैं। अभियान के दौरान 74,650 मतदाता मृतक मिले हैं। अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या 94,510 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरित मतदाता 2,05,756 पाए गए हैं। जिले में करीब 17 फीसदी गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन नहीं हो सका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने एक बार से फिर से बीएलओ को सत्यापन के निर्देश दिए है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
इस कार्य में तेजी लाने के लिए राजनीतिक दलों के बीएलए की भी मदद ली जा रही है। उनके साथ निर्वाचन कार्यालय ने एएसडी(अनुपस्थित, मृतक और शिफ्टिड) मतदाताओं की सूची सौंपी गई है।
------------
केवल भाजपा के सभी बूथों पर बीएलए
निर्वाचन कार्यालय ने सभी राजनीतिक दलों को सभी बूथों पर अपने-अपने बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर किसी भी दल ने सभी विधानसभाओं के बूथों पर बीएलए की नियुक्त नहीं की हैं। समाजवादी पार्टी के नकुड़ और गंगोह विधानसभा में बीएलए नियुक्त नहीं हुए हैं। इसी तरह बहुजन समाजपार्टी ने नगर सीट पर बीएलए नियुक्त नहीं किए हैं। कांग्रेस ने नगर और देहात सीट पर ही बीएलओ को नियुक्त किया है।


एसआईआर अभियान के तहत एएसडी सूची सभी राजनीतिक दलों के बीएलए को उपलब्ध कराई गई है। जिन बूथों पर बीएलए नियुक्त नहीं है, वहां पर राजनीतिक दल के प्राधिकृत व्यक्ति को सूची उपलब्ध कराई जा रही है। सभी मतदाता अपने गणना प्रपत्रों को भरकर बीएलओ को निर्धारित समय से पहले जमा करा दें। - संतोष बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed