फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIR: 4.34 lakh votes will be deleted, and notices will be issued to 1.65 lakh voters.

एसआईआर : 4.34 लाख वोट कटेंगे, 1.65 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

Sat, 27 Dec 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
SIR: 4.34 lakh votes will be deleted, and notices will be issued to 1.65 lakh voters.
सहारनपुर। एसआईआर अभियान के अंतिम दिन की शाम चार बजे तक सभी विधानसभाओं में 22.07 लाख गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद 4.34 लाख वोट काटे जाएंगे। इसके साथ ही 1.65 लाख वोटरों की मैपिंग न होने के चलते उन्हें नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कुल 26.42 लाख मतदाता है। एसआईआर प्रक्रिया में 2718 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटे। इसके बाद उन्हें डिजिटाइज किया गया। डिजिटाइज किए गए गणना प्रपत्रों को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की गई। इसके तहत 20.42 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों की मैपिंग हो चुकी है। इसमें 8.88 लाख मतदाताओं की जानकारी 2003 की मतदाता सूची से मैप हुई है, जबकि 11.54 लाख मतदाताओं ने अपने अभिभावकों की जानकारी गणना प्रपत्र में दी है। इसके बाद 1.65 लाख मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुए हैं। इसके अलावा 91 हजार मतदाता अनुपस्थित है।
विज्ञापन

स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 2.06 लाख है। सातों विधानसभा सीटों पर 47532 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनकी दो जगह वोट बनी हुई थी, जबकि 15 हजार वोटरों के फार्म अन्य कारणों से जमा नहीं हो सके। गणना फार्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए जाएंगे। दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही उन्हें मताधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की समय सीमा 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर से 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed