फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sikh community grand in Kirtan Darbar

कीर्तन दरबार में उमड़ा सिख समाज

Sun, 17 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sikh community grand in Kirtan Darbar
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पुरब के उपलक्ष्य में आयोजित महान कीर्तन दरबार में सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।  
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभातफेरी का गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई अंगपाल सिंह ने आसा की वार का कीर्तन किया। गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में संगत शब्द गायन करता हुआ गांधी पार्क में सजे पंडाल में पहुंचा। कीर्तन दरबार में भाई परमजीत सिंह ने कीर्तन किया।
विज्ञापन


गुरु तेग बहादुर स्कूल, गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरबानी के शबद गायन किए।
उसके बाद बाहर से आए रागी जत्थों, भाई विरेंद्र सिंह हजूरी रागी अमृतसर से ज्ञानी कुलदीप सिंह कथावाचक भाई शरनजीत सिंह हैड ग्रंथी गुरु सिंह सभा भाई वीर सिंह ने ग्रंथी भाई जतिंद्र सिंह गुरबानी के कीर्तन और कथा विचारों द्वारा संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार की समाप्ती पर प्रधान बलबीर सिंह धीर, गुरु पर्व जसपाल सिंह बतरा, गुरविंद्र सिंह कालड़ा और नरेंद्र पाल सिंह कोहली ने संगत को गुरुनानक देव के प्रकाश पुरब की बधाई दी। तत्पश्चात संगत ने लंगर छक कर वाहे गुरु का धन्यवाद किया। कीर्तन दरबार का संचालन जसबीर सिंह गंभीर ने किया।

इस अवसर पर प्रधान बलबीर सिंह धीर, जसपाल सिंह बतरा, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, नरेंद्र पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह बतरा, राज पाल सिंह, रणजीत सिंह प्रेमी, अजिंद्र पाल सिंह चावला, जसवंत सिंह बतरा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, गुरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, आईपी सिंह, सरबजीत सिंह, जबपाल सिंह आनंद, रविंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, प्रमिंद्र सिंह, दलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, सतवंत सिंह बतरा, चरणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, तरुणप्रीत सिंह, करनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


प्रकाशोत्सव पर संगत को बांटा प्रसाद
सहारनपुर। नवभारत सेवा समिति नुमाइश कैंप के तत्वावधान में नवयुग पंजाबी बारात घर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव और नगर कीर्तन के अवसर पर संगत को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष भोला मदान, महामंत्री नितिन सुधा, कोषाध्यक्ष राहुल मदान, पारस वर्मा, गुलशन फुटेला, दीपक जुनेजा, विजय कालड़ा, राजकुमार मदान, सचिन कालड़ा, कृष्णलाल मदान, प्रवीण चावला, चाननदास फुटेला, पंकज तनेजा, हरिओम बजाज, सुरजीत सिंह, सुभाष गंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed