फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Signs of major changes in the curriculum of undergraduate agriculture

स्नातक कृषि के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव के संकेत

Tue, 08 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Signs of major changes in the curriculum of undergraduate agriculture
सहारनपुर। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में भी काफी बदलाव होने जा रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रोफेसर वाई विमला ने सोमवार को स्नातक (कृषि) के कीट विज्ञान एवं पशुपालन व दुग्ध विज्ञान विषय की पाठ्य समिति की वर्चुअल बैठक की। इसमें अनेक महाविद्यालयों के प्रोफेसर शामिल हुए।
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान के डॉ. हरिकेश सिंह समिति के संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुझाव पर कौशल विकास एवं रोजगारपरक पाठ्यकम उन्नयन के लिए विशेषज्ञों ने कई सुझाए बैठक के दौरान रखे। इनमें कीट विज्ञान विषय के एक कोर्स में मुख्य फलों एवं सब्जियों जैसे आम, सेब, लीची, पापुलर, अमरूद, भिंडी, बैंगन, कद्दू, फसलों में लगने वाले कीटों को जोड़ने, पशु पालन विषय में पशु फार्म प्रबंध, पशुओं की मुख्य बीमारियों जैसे महत्वपूर्ण एवं रोजगारपरक विषय जोड़ने, मुर्गी पालन कोर्स में कुपोषण संबंधी विषय जोड़ने, दुग्ध विज्ञान में दुग्ध व इससे बने पदार्थों का संगठन, गुणवत्ता एवं पोषण आदि विषय जोड़ने के सुझाव रखे गए। प्रत्येक कोर्स में कृषि स्नातक विद्यार्थियों में अवधारणात्मक सोच विकसित करने एवं व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण का प्रावधान करने की भी बात सामने आई। इनके अलावा व्यवसायिक मौन पालन, व्यवसायिक रेशम कीट पालन, खाद्य सुरक्षा एवं मानक, मछली, बत्तख, बटेर व खरगोश पालन पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह गौरव, प्रोफेसर अनिल कुमार, डॉ. लता, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. ओमप्रकाश, प्रोफेसर डॉ. पीके शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed