{"_id":"62d1b452225ad73afc27cd83","slug":"siddhpeeth-shakambhari-devi-will-be-connected-with-railway-line-vaishnav-saharanpur-news-mrt597154324","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को : वैष्णव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को : वैष्णव
विज्ञापन
मंदिर में परिक्रमा के दौरान पूजा अर्चना करते रेल मंत्री
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मां भगवती का आशीर्वाद रहा तो जल्द ही सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा।
गांव चुहड़पुर कलां स्थित बरात घर पर अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंचित वर्ग को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड देकर उनके चेहरे पर खुशियां लाने का काम किया है। उन्होंने सभी से 2024 में दोबारा से नरेंद्र मोदी को मजबूती देने का आह्वान करते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी का हाथ उठाकर उनको भी मजबूत करने की अपील की।
रेलमंत्री ने सीडीओ विजय कुमार को पगड़ी पहना कर सम्मानित करते हुए कहा कि आप गांवों के हर घर तक पेयजल पहुंचाने के कार्य को जिम्मेदारी से करें। रेलमंत्री ने बरातघर परिसर में पौधरोपण भी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश भर में जलशक्ति अभियान के तहत पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। कार्यक्रम में मांगेराम शर्मा प्रधान, पूर्व प्रधान दिलशाद मलिक, शीशपाल प्रधान, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, बाबी कर्णवाल, अखिलेश बंसल, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौहान, गौरव राणा, अनिल सिंघल, हंसराज गौतम, डीके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी एवं विजय सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंच की पूजा अर्चना
शाकंभरी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार की सुबह सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंच कर माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इससे पहले उन्होंने बाबा भूरा देव पर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में उनको प्रधान पुजारी पंडित संदीप हेमदान, पंडित गोपी किशन, पंडित अमन कौशिक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। उन्होंने शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर आश्रम प्रभारी एवं संत संघर्ष समिति अध्यक्ष सहजानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री से की शाकंभरी में मोबाइल टॉवर की मांग
शाकंभरी। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने शाकंभरी देवी में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवर न होने से शाकंभरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी दिक्कत होती है। इस पर रेल मंत्री ने जिला पंचायत निरीक्षण भवन की छत पर मोबाइल टॉवर लगवाने का आश्वासन दिया।

रेल मंत्री को आशीर्वाद देते शंकराचार्य आश्रम प्रभारी सहजानंद जी महाराज- फोटो : SAHARANPUR

सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में परिक्रमा करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव- फोटो : SAHARANPUR