Saharanpur: दो फर्मों पर एसआईबी का छापा, 50 लाख से अधिक की फर्जी आईटीसी पकड़ी, ये है पूरा मामला
Saharanpur News : सहारनुपर में एसआईबी ने दो फर्मों पर छापा मारा। छापामारी के दौरान 50 लाख से अधिक की फर्जी आईटीसी पकड़ी गई है।
विस्तार
सहारनपुर में राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने दो फर्मों पर शुक्रवार को छापा मारा। अभी तक की जांच में दोनों फर्मों पर 50 लाख रुपये से अधिक की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने का मामला सामने आया है। देर रात तक जांच जारी थी।
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने कामधेनु कॉम्प्लेक्स एवं प्रताप विहार स्थित दो फर्मों पर छापा मारा। जांच का प्रमुख आधार था कि पिता-पुत्र के मध्य बनाई गई दोनों फर्मों द्वारा आपस में समव्यवहार किया जा रहा था। जब इनके समव्यवहारों की जांच अधिकारियों द्वारा की गई तो लगभग 50 लाख से अधिक बोगस आईटीसी लिया जाना सामने आया है।
यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे
इस तथ्य को आधार बनाकर इन दोनों फर्मों की जांच की गई है। अभी तक की जांच में बड़े पैमाने पर बोगस खरीद के साथ ही बड़े स्तर पर बोगस आईटीसी लिए जाने और कर देवता से बचने का प्रयास किया जाना पाया गया है। अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस दौरान विशेष अनुसंधान शाखा के उप आयुक्त पीपी सिंह, सहायक आयुक्त पवन गंगवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।