{"_id":"648b69dd6cb71e81d80f9426","slug":"sib-raid-on-two-stone-crushers-one-deposited-rs-30-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-4297-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो स्टोन क्रशरों पर एसआईबी का छापा, एक ने 30 लाख रुपये जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो स्टोन क्रशरों पर एसआईबी का छापा, एक ने 30 लाख रुपये जमा कराए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित दो स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इनमें से एक स्टोन क्रशर के स्वामी ने जीएसटी के 30 लाख रुपये तत्काल जमा करा दिए। जबकि दूसरे के मालिक के बाहर होने पर कोई धनराशि जमा नहीं हो सकी। प्रपत्रों में दर्ज मात्रा से अधिक पाए गए रॉ और तैयार मैटीरियल को सीज कर दिया गया है। सही स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-2 एमएस चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसआईबी और सचल दल की टीम ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र के दो स्टोन क्रशरों पर छापे मारे। जांच के दौरान पाया कि स्टोन क्रशरों द्वारा निजी खनन पट्टों से भी रॉ मैटीरियल खरीदा जा रहा था, लेकिन उसकी बिक्री पर लगने वाली जीएसटी काे जमा नहीं कराया जा रहा था।
प्रपत्रों में दर्ज मात्रा से अधिक रॉ एवं तैयार माल पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। साथ ही एक स्टोन क्रशर स्वामी ने मौके पर ही 30 लाख रुपये जीएसटी के जमा कराए। जबकि दूसरे स्टोन क्रशर के मालिक के बाहर होने के चलते उससे कोई धनराशि जीएसटी की मद में जमा नहीं कराई जा सकी। उन्होंने बताया कि अभी प्रपत्रों की जांच चल रहीं है। जांच के पूरा होने पर ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
इस दौरान संयुक्त निदेशक विशेष अनुसंधान शाखा प्रशांत धनकड, जीपी सिंह, उपायुक्त पीपी सिंह, अखिलेश मिश्रा, विवेक उपाध्याय, सहायक आयुक्त अवधेश सिंह, सचल दल के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।