फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIB raid on two firms, deposited Rs 59.20 lakh

Saharanpur News: दो फर्मों पर एसआईबी का छापा, 59.20 लाख रुपये जमा कराए

Sun, 23 Jul 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
SIB raid on two firms, deposited Rs 59.20 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने दो फर्माें पर छापा मारा। इनमें से एक फर्म ने स्वेच्छा से 19.20 लाख रुपये और दूसरी फर्म ने 40 लाख रुपये जमा कराए। दोनों फर्मों की जांच अभी जारी है।
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि एसआईबी की रेंज-ए की टीम ने दिल्ली रोड स्थित एक वाटर पार्क पर छापा मारा। जांच में फर्म द्वारा नियमित इनवॉइस जारी किए बिना बिक्री करने और अपने टर्नओवर को कम करके प्रदर्शित करने का मामला सामने आया। साथ ही अपने रेस्टोरेंट/ कैंटीन से बिक्री पर फर्म द्वारा पांच प्रतिशत जीएसटी जमा कराया जा रहा था, जबकि इस पर 18 फीसदी जीएसटी जमा किया जाना चाहिए था। जांच के समय अभिग्रहीत किए गए अभिलेखों से भी प्रथम दृष्टया फर्म द्वारा टर्नओवर को छुपाने का तथ्य सामने आया है। इस तथ्य को फर्म स्वामी के संज्ञान में लाया गया। जिस पर उन्होंने स्वेच्छा से 19.20 लाख रुपये जमा किए। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त श्रेणी -1 ने बताया कि गंगोह स्थित पान मसाला एवं सिगरेट का व्यापार करने वाली एक फर्म पर एसआईबी की रेंज बी की टीम ने छापा मारा। रेकी और पोर्टल पर उपलब्ध डेटा की जांच के आधार पर इसे चिह्नित किया गया था। डेटा की जांच में पाया गया कि फर्म द्वारा गलत तरीके से सेस और आईटीसी ली जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि नियमित बहीखातों के बाहर भी माल की बिक्री की जा रही है। इस पर फर्म स्वामी ने 40 लाख रुपये जमा कराए हैं। फर्म की विस्तृत जांच अभी जारी है। इस दौरान उपायुक्त पीपी सिंह, सहायक आयुक्त अमित कुमार, उपायुक्त अवधेश चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed